मधुमक्ख्यिों ने किया हमला तो मची भगदड़

कलक्ट्रेट में कई लोग आए चपेट में : किसी ने कोट ढककर तो किसी ने रूमाल से बचाई जान

मधुमक्ख्यिों ने किया हमला तो मची भगदड़

करीब आधा दर्जन लोग एमबीएस अस्पताल में उपचार करवाने भी पहुंचे।

कोटा। कलक्ट्रेट चौराहे पर शुक्रवार को दिन में उस समय अचानक भगदड़ मच गई जब मधुमक्खियों का झुंड आया और लोगों पर हमला बोल दिया। उनसे बचने के लिए किसी ने कोट ओढ़ा तो किसी ने रूमाल ढका। यहां तक कि मधु मक्खियों से बचने के प्रयास में दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। कई लोग उनकी चपेट में आने से अस्पताल तक पहुंचे। जानकारों के अनुसार सुबह कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन था। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद जब अधिकतर लोग वहां से चले गए थे। कई पुलिस कर्मी व राहगीर और अन्य लोग ही वहां मौजूद थे। इसी दौरान कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास अचानक से मधुमक्खियों का झुंड आया और लोगों पर हमला कर दिया। एक साथ झुंड में आई मधु मक्खियों से बचने के लिए कलक्ट्रेट पर भगदड़ मच गई। पैदल जा रहे वकील, पुलिस कर्मी, स्थानीय लोग और वाहन चालक सभी ने उनसे बचने का प्रयास किया। वकीलों ने तो कोट मुंह पर ढका और भागने लगे। 

हेलमेट के अंदर भी नहीं छोड़ा
किसी ने रूमाल चेहरे पर ढका तो कोई बेल्ट निकालकर मक्खियों को हटाते हुए भागने लगा।  प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि स्टेशन की तरफ से आ रहे और कलक्ट्रेट से स्टेशन की तरफ जा रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। यहां तक कि वाहन चालकों के हैलमेट में और वाहन पर पीछे बैठी महिलाओं के कपड़ों तक में मधुमक्खियां घुस गई।  हालत यह थी कि कलक्ट्रेट गेट से लेकर अदालत चौराहे तक मधु मक्खियों ने लोगों का पीछा किया। करीब आधा घंटे तक भगदड़ मचती रही। कैंटीन व चाय की थड़ी पर बैठे लोग आधी अधूरी चाय तक छोड़कर भागते नजर आए। जब तक उस क्षेत्र में मधु मक्खियां रहीं तब तक वहां लोग नजर नहींं आए। करीब आधा से पौन घंटे बाद जब मधु मक्ख्यिां वहां से चली गई तब लोगों ने राहत महसूस की। जानकारों के अनुसार कलक्ट्रेट गेट के पास कहीं मधु मक्खी का छत्ता होगा। जिसे किसी ने छेड़ दिया जिससे वे एक साथ बाहर आ गई और हमला कर दिया। मधु मक्खियो के हमले में कई पुलिस कर्मी व आमजन चपेट में आए। उनके काटने व डंक मारने से कई लोगों के चेहरे सूज गए। करीब आधा दर्जन लोग एमबीएस अस्पताल में उपचार करवाने भी पहुंचे।  

Post Comment

Comment List

Latest News