RCA अध्यक्ष का चुनाव होने से पहले ही शुरू हुए विवाद, सूची में दिखीं खामियां

सर्टिफिकेट किसी के नाम, सूची में नाम किसी और का

RCA अध्यक्ष का चुनाव होने से पहले ही शुरू हुए विवाद, सूची में दिखीं खामियां

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव विवादों में घिर गया है। आठ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए आरसीए ने गुरुवार को वोटर लिस्ट और चुनाव लड़ने के योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की लेकिन सूची में कई खामियां सामने आ रही हैं।

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव विवादों में घिर गया है। आठ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए आरसीए ने गुरुवार को वोटर लिस्ट और चुनाव लड़ने के योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की लेकिन सूची में कई खामियां सामने आ रही हैं। इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह को जहां आरसीए ने चूरू जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष नहीं माना है, वहीं दौसा जिले में सम्बद्धता का प्रमाणपत्र बृजकिशोर उपाध्याय को दिया है और सूची में पदाधिकारियों के अलग नाम शामिल किए हैं। 

मेरा नाम साजिश के तहत हटाया
सूची जारी होने के साथ ही भाजपा खेल प्रकोष्ठ के संयोजक बृजकिशोर उपाध्याय ने आरसीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि मेरा नाम साजिश के तहत सूची से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि आरसीए ने पूरी जांच के बाद दौसा में मेरे चुनाव को वैध माना और 7 फरवरी 2024 को ही एफिलिएशन सर्टिफिकेट जारी किया लेकिन अब आश्चर्यजनक रूप से मेरा नाम शामिल नहीं किया गया है। 

करौली के चुनाव को भी नहीं दी मान्यता
आरसीए की सूची में चूरू के साथ करौली जिला क्रिकेट संघ के चुनाव को भी मान्यता नहीं दी गई है। चूरू में पराक्रम सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जबकि करौली में ओमप्रकाश पाठक नये अध्यक्ष बने हैं। लेकिन आरसीए की सूची में चूरू में पिछले चुनाव में अध्यक्ष बने मुरारी लाल शर्मा का नाम दिया है, वहीं करौली में अध्यक्ष का पद रिक्त बताया है। करौली में अध्यक्ष का पद पिछले दिनों हुए चुनाव से पहले रिक्त था। 

कई जिलों के चुनाव में नहीं था खेल परिषद का पर्यवेक्षक
आरसीए ने जो सूची जारी की है, उसमें उन जिलों के चुनावों को मान्यता नहीं दी है, जहां आरसीए का पर्यवेक्षक नहीं गया था लेकिन कई ऐसे जिला संघों को इस सूची में शामिल किया है, जहां राजस्थान खेल परिषद ने अपना पर्यवेक्षक नहीं भेजा। जिला संघ के चुनाव में संबंधित जिला क्रीडा परिषद के पर्यवेक्षक के साथ ही राज्य संघ का पर्यवेक्षक भी मौजूद रहता है। 

Read More आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती

इनका कहना है
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम और वोटर लिस्ट के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मेरे पास अभी तक ऐसी कोई सूची नहीं आई है। खेल परिषद की सूची में कौन-कौन से जिला क्रिकेट संघों के चुनाव वैध हैं, उसके बारे में कार्यालय में रिकॉर्ड देखकर और प्रकरण के अनुसार ही कोई जानकारी दे सकता हूं। 
-सोहनराम चौधरी,
सचिव, राजस्थान खेल परिषद

Read More मतदान प्रतिशत बढ़ाने की सियासी कवायद हुई फेल 

Post Comment

Comment List

Latest News