PM मोदी के नेतृत्व में BJP कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में रचेंगे इतिहास: भजनलाल शर्मा

PM मोदी के नेतृत्व में BJP कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में रचेंगे इतिहास: भजनलाल शर्मा

भजनलाल शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव और कड़ी मेहनत से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचेगा।

जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पण भाव और कड़ी मेहनत से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचेगा।

भजनलाल शर्मा उनकी अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित संभाग स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता बैठक में बोल रहे थे। इसमें लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर, जालोर-सिरोही, पाली और जोधपुर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसमें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र ङ्क्षसह शेखावत एवं केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, देवस्थान एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग आदि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा कर संवाद किया। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर विभिन्न संगठनात्मक विषयों और कार्ययोजनाओं पर भी मंथन हुआ। इस दौरान कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता हनुमान सिंह खांगटा, कांग्रेस नेता और समाजसेवी पप्पू राम डारा, भागीरथ सरपंच, फगलु राम सरपंच, देवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव देवासी, देवेंद्र बेनीवाल, कांग्रेस बिलाड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष तेजाराम, सुरेश गुर्जर, सोहनलाल जांगिड़ समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News