अमेरिका ने उठाया कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों का मुद्दा

भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है

अमेरिका ने उठाया कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों का मुद्दा

केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने पर टिप्पणियों पर भारत द्वारा अमेरिकी राजनयिक को तलब करने पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया था।

वाशिंगटन। अमेरिका ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के संबंध में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि वे इस मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के फ्रीज बैंक खातों का भी मुद्दा उठाया। मिलर एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे, जिसमें उनसे केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने पर टिप्पणियों पर भारत द्वारा अमेरिकी राजनयिक को तलब करने पर उनकी प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा है कि वो इन तमाम घटनाओं पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह का निजी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए साफ किया कि हमने जो कुछ भी कहा है वो सार्वजनिक तौर पर दिया गया बयान है। वही बात फिर से कह रहे हैं कि हम निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। इससे किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले भारत ने देश में की गई कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने देश की कानून प्रणाली का बचाव करते हुए कहा था कि हम कानून की स्वतंत्रता पर जोर देते हैं।

 

Read More मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम

 

Read More मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News