अफ्रीकी देशों के दौरे पर फोर्टी के दल 

अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहा है

अफ्रीकी देशों के दौरे पर फोर्टी के दल 

सुरेश अग्रवाल ने बताया कि युगांडा की अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहा है। यहां कपास, गन्ना, कॉफी जैसे कृषि और जंगल आधारित कच्चे माल, तांबा जैसे खनिज की बहुतायत है, जो राजस्थान के उद्योगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

जयपुर। फोर्टी प्रतिनिधिमंडल के दो दल इन दिनों अफ्रीकी देशों के दौरे पर है। इसमें से युगांडा के लिए टीम का नेतृत्व फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल कर रहे हैं। इसमें फोर्टी वाइस प्रेसिडेंट नीलम मित्तल और एक्सपो चेयरमैन प्रशांत शर्मा भी शामिल हैं। अनुराग अग्रवाल, पंकज पुलासरिया और मनीष अग्रवाल की दूसरी टीम सोमालिया के दौरे पर है। युगांडा में फोर्टी की अंतरराष्ट्रीय शाखा का शुभारंभ किया गया है। फोर्टी युगांडा शाखा का मनीष कल्ला को अध्यक्ष  और दीपक दोरता को  महासचिव नियुक्त किया है। यूगांडा में उमा फाउंडेशन के साथ इंडियन एसोसिएशन ऑफ  युगांडा के साथ  फोर्टी की वार्ता हुई। इसमें खासतौर से  की राजस्थान एसोसिएशन ऑफ युगांडा के प्रेसिडेंट रोहिणी कल्ला और उनकी कार्यकारिणी सदस्यों के साथ   राजस्थान और युगांडा के बीच व्यापार बढ़ाने पर चर्चा की गई।  

सुरेश अग्रवाल ने बताया कि युगांडा की अर्थव्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहा है। यहां कपास, गन्ना, कॉफी जैसे कृषि और जंगल आधारित कच्चे माल, तांबा जैसे खनिज की बहुतायत है, जो राजस्थान के उद्योगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

 

Tags: forti

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश