असर खबर का - स्कूली मैदान में खतरा बने अनुपयोगी सूखे कुएं को मलबा डाल कर किया बंद

दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने पर हरकत में आया पंचायती राज विभाग

असर खबर का - स्कूली मैदान में खतरा बने अनुपयोगी सूखे कुएं को मलबा डाल कर किया बंद
प्राचीन अनुपयोगी खुला कुआं बच्चों के लिए खतरा बना हुआ था ।

मिश्रोली।  निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ़ के गांव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक स्कूल के खेल मैदान में बच्चों के लिए खतरा बना हुआ अनुपयोगी कुएं को मलबा डालकर बंद कर दिया गया। जिससे स्कूल स्टाफ और बच्चों ने राहत की सांस ली। बच्चे अब स्कूल के इस मैदान आसानी से खेल सकते है और स्कूल के कार्यक्रम के लिए भी अच्छी खासी जगह मिल गई।  गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति की खबर प्रकाशित होने के बाद पंचायती राज विभाग ने मलबा डालकर मंगलवार का कुएं को बदं कर दिया।  प्राचीन अनुपयोगी खुला कुआं बच्चों के लिए खतरा बना हुआ था जिसको लेकर ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी को कई बार अवगत करवाया गया था 

राहत मिलने पर जताई खुशी
समस्या पर किसी अधिकारी ने ध्यान नही दिया गया। तब इस मामले की गंभीरता को लेते हुए दैनिक नवज्योति ने 4 जुलाई के अंक में झीकड़िया स्कूल में खड़ा यमदूत...खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर छपने के बाद विभाग कुंभकरण की नींद से जागा । पंचायती राज हरकत में आया। विभाग ने मंगलवार  को ग्राम पंचायत सिल्हेगड़ के गांव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक स्कूल में बच्चों के लिए खेलकूद मैदान में बने यमदूत अनुपयोगी कुएं को ग्रेवल डालकर मशीनरी के द्वारा भरकर बंद कर किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित  अभिभावकों द्वारा ग्राम पंचायत का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है। इस दौरान 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ?  दलित सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, गौरव भाटिया बोले- कांग्रेस को आरोप लगाने का हक नहीं, जानें ऐसा क्यों कहा ? 
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर दलित व पिछड़ा वर्ग के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया...
जयपुर परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी, सचिन पायलट ने सरकार से मांगी जवाबदेही
नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाया मदद का हाथ, 30 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की अतिरिक्त सहायता का ऐलान
‘समुद्र मंथन’ योजना पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, शक्ति सिंह गोहिल बोले- सरकारी धन ONGC को मिलना चाहिए, सरकार पर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप
आबादी के बीच फिर दिखा बघेरा : कैमरे में कैद हुई तस्वीर, आमेर के नटाटा गांव में हनुमान मंदिर के पास रात में घूमता नजर आया बघेरा
तिब्बत में भूस्खलन से हाहाकार, लापता लोगों की तलाश के लिए चीन कर रहा हर संभव प्रयास: शी जिनपिंग
खरगे के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस: भाजपा के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान, वेणुगोपाल ने की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग