हमें विरासत को अगली पीढ़ी को दिखाना भी और उसे संरक्षित भी करना है: दिया कुमारी

हमें विरासत को अगली पीढ़ी को दिखाना भी और उसे संरक्षित भी करना है: दिया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में तथा प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग गायत्री राठौड़ की उपस्थिति में शासन सचिवालय में बजट घोषणा एवं परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति  के संबंध में बैठक आयोजित की गई। 

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में तथा प्रमुख शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग गायत्री राठौड़ की उपस्थिति में गुरुवार को शासन सचिवालय में बजट घोषणा एवं परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में की गई बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति  के संबंध में बैठक आयोजित की गई। 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन, पुरातत्व तथा धार्मिक स्थानों का सुनियोजित विकास कार्य किये जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री के समक्ष इससे पूर्व अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का उच्च आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए नवीनीकरण व सौंदर्यकरण करने के लिए तीन एजेंसियों की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया।

दिया कुमारी ने प्रस्तुतिकरण के दौरान अधिकारियों औऱ एजेंसियों से कहा कि हमें विरासत को अगली पीढ़ी को दिखाना भी और उसे संरक्षित भी करना है। उन्होंने अल्बर्ट हॉल, आमेर तथा वॉल्ड सिटी जयपुर की धरोहर को संरक्षित करते हुए औऱ बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, इस पर कार्य किये जाने के निर्देश दिए। 

Read More भाजपा अभियान : 46 लाख सदस्य बने, 1.25 करोड़ किया टारगेट

बैठक में निदेशक, पर्यटन विभाग डॉ.रश्मि शर्मा तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रही।

Read More पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार से अनुरोध कि दोषियों को न्यायसंगत सजा दिलवाई जाए।
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
युद्ध में नहीं, दुनिया को बुद्ध में मिल सकता है समाधान : मोदी
भजनलाल शर्मा ने लंदन दौरे पर दोराईस्वामी से की भेंट, निवेश पर की चर्चा