बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, प्रमोद भाया ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

नाबालिग बच्ची के परिवारजनों से मिले

बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, प्रमोद भाया ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र
जैन भाया ने पुलिस महानिदेशक, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को पत्र लिखकर उन्हें इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।

बारां। राजस्थान में पूर्व खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां शहर में एक बालिका के साथ स्कूल में हुए दुष्कर्म की घटना के मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। भाया और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल इस मामले में पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिवारजनों से मिले। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। जैन भाया ने पुलिस महानिदेशक, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को पत्र लिखकर उन्हें इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि गत बारां शहर में पंजाबी समाज की 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल के समय दुष्कर्म किया गया, जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बावजूद पुलिस द्वारा इस मामले में घोर लापरवाही बरती गई है। घटना के सात दिन बाद 10 जुलाई की रात्रि को प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस की शिथिलता, निष्क्रियता और अपराधियों के साथ संलिप्तता के कारण गंभीर अपराध के एक माह बाद अब तक भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
गलतागेट थाना पुलिस ने पीछा कर नकदी चुराने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों—जतिन मनमानी, राहुल जाटव और महेंद्र रैगर—को...
वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह बाजार की दिशा, इन शेयरों में दिखेगा गज़ब का एक्शन
WHO की चेतावनी: कांगो-युगांडा में इबोला का आतंक, संक्रमण और मौतों ने बढ़ाई दुनिया की चिंता
कार के एयरबैग नहीं खुलने से महिला की मौत : उपभोक्ता आयोग ने मारुति सुजुकी को दिया निर्देश, परिजनों को 40 लाख रुपए क्षतिपूर्ति दे कंपनी
जम्मू में भीषण सड़क हादसा: कार और बस की भिडंत में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
सावधान: आपके बंद या अनुपयोगी बैंक खाते का हो सकता है भारी दुरुपयोग, साइबर अपराधी बना रहे निशाना
100 किमी से अधिक रफ्तार वालों पर जयपुर ट्रैफिक पुलिस सख्त, 63 वाहन जब्त