शर्मनाक: विद्यालय के बरामदे में शौच कर जाते है अराजक तत्व

राजकीय विद्यालय में गंदगी का आलम, सुरक्षा दीवार नही होने से अतिक्रमियों के हौसले बुलंद

शर्मनाक: विद्यालय के बरामदे में शौच कर जाते है अराजक तत्व
क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत अल्लापुर के बैरना गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गंदगी के चलते स्कूली छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रहीं हैं।

सवाई माधोपुर। क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत अल्लापुर के बैरना गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गंदगी के चलते स्कूली छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो रहीं हैं। आये दिन विद्यालय में अराजक तत्व बरामदे में शौच कर जाते है दूसरी तरफ विद्यालय में सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण आवारा जानवर विद्यालय के अंदर खुले बरामदे में आकर बैठते है और गोबर करते है जिससे विद्यालय परिसर बरामदों में गंदगी का आलम है। वहीं, गंदगी के कारण विद्यालय के छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है दूसरी तरफ ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन द्वारा विद्यालय की चारदीवारी के लिए कहीं बार ग्राम पंचायत सहित उच्च स्तर पर अवगत करवा दिया पर किसी ने विद्यालय की चारदीवारी बनवाने की जहमत नहीं उठाई जिसका खामियाजा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, धीरे-धीरे विद्यालय भूमि पर दबंगो द्वारा अतिक्रमण करके पालतू जानवरों को बांधा जा रहा है जिन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। विद्यालय के अध्यापक भी मजबूरी में परेशानी का दंश झेल रहे हैं।

अराजक तत्व फैलाते है गंदगी
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत बैरवा ने बताया कि आये दिन विद्यालय में साफ सफाई करवाना मजबूरी बन गया है ग्रामीण अपने पालतू पशुओं को विद्यालय की तरफ खुला छोड़ देते है जो आकर विद्यालय के बरामदों में बैठ जाते है और गंदगी फैला देते है विद्यालय खुलने के बाद साफ सफाई करवाने में ही करीब 2 घण्टे लग जाते है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो रहीं है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की जमीन पर चारदीवारी नही होने से गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है जिस पर वह अपने पालतू पशुओं को बांध देते है और वहीं गोबर कचरे के कूड़े बना दिये समस्या को लेकर कहीं बार उच्च अधिकारियों सहित ग्राम पंचायत, तहसीलदार को भी अवगत करवाया पर किसी ने समस्या पर ध्यान नही दिया सोमवार को तो अराजक तत्वों ने हद पार करते हुए विद्यालय के बरामदें में शौच कर गए विद्यालय के अध्यापकों और ग्रामीणों ने मुश्किल से हैडपंप से पानी लाकर बरामदों की साफ सफाई करवाई।आये दिन गंदगी फैलाने से विद्यालय में छात्रों का बैठना दुश्वार हो चुका है। बेरना गांव में शिक्षा के मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा शौच कर गंदगी फैलाने से छात्रों के साथ साथ स्टाफ को भी परेशान होना पड़ रहा है दूसरी तरफ बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होने से अब उनके परिजन भी आक्रोशित है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें Voice Of Youth: खुशियों का त्योहार है दीपावली, किसी की परेशानी का कारण न बनें
सड़क पर पटाखे फोड़ने और बाइक पर स्टंट दिखाने से बचें, बेजुबान जानवरों व पक्षियों का भी रखें ख्याल।
प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान
E-20 बना 420 : जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर रही सरकार, राहुल बोले- जांच में खुली पेट्रोल कंपनियों की पोल
पुराने वाणिज्यिक वाहनों को बदलने पर 10 साल तक टैक्स में छूट, परिवर्तन स्कीम से एनसीआर में स्वच्छ वायु और सुरक्षित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
न्यायालयों और जजों के आवास के लिए जल्द मिलेगी जमीन, लंबित मामलों का निपटारा करने के निर्देश
चुनाव आयोग पर कांग्रेस का बड़ा हमला, वेणुगोपाल बोले - हर दिन खुल रही साजिश की नई परत
महाराष्ट्र एफडीए का एक्शन : जेप्टो और ब्लिंकिट के लाइसेंस सस्पेंड, आपके घर भी पहुंच रहा था मिलावटी खाना?