प्रदेश में 25 से ज्यादा मौतें, जनता को आपदा राहत मंत्री का ही पता नहीं: गहलोत
प्रदेश में बारिश और दुर्घटनाओं से लगातार मौतों के सिलसिले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
जयपुर। प्रदेश में बारिश और दुर्घटनाओं से लगातार मौतों के सिलसिले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।
गहलोत ने कहा है कि प्रदेशभर में भारी बारिश एवं इससे संबंधित दुर्घटनाओं के कारण 25 से अधिक जानें जा चुकी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी आपदा की स्थिति में राज्य के आपदा राहत मंत्री के बारे में जनता को यह नहीं पता कि वो पद पर हैं या उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए जिससे उचित मॉनिटरिंग एवं राहत बचाव कार्यों के लिए निर्देशन मिल सकें। विकट परिस्थितियों में ऐसी असमंजस की स्थिति राज्य की जनता के साथ छलावे जैसा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 2900 रुपए और सोना 1100 रुपए महंगा
13 Sep 2024 19:40:11
लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी शुक्रवार को फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2900...
Comment List