राजस्थान में बहन-बेटियां हो रहीं क्रूरता की शिकार : जूली

अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए

राजस्थान में बहन-बेटियां हो रहीं क्रूरता की शिकार : जूली

भाजपा सरकार के राज में सर्वाधिक अत्याचार एवं क्रूरता का शिकार राजस्थान की बहन-बेटिया हो रही है। प्रदेश के जोधपुर से हैवानियत की खबर मन को व्यथित करने वाली है। 

जयपुर। महिला अत्याचार मामलों को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। जूली ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी डींगें हांकने वाली भाजपा सरकार के राज में सर्वाधिक अत्याचार एवं क्रूरता का शिकार राजस्थान की बहन-बेटिया हो रही है। प्रदेश के जोधपुर से हैवानियत की खबर मन को व्यथित करने वाली है। 

मासूम बच्चियों से लेकर हर उम्र की महिलाए इस प्रदेश में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। वही सरकार झूठी योजनाओं के सहारे आत्ममुग्ध है। इस मामले में सरकार को आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने के साथ अस्पताल की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।

Tags: tikaram

Post Comment

Comment List

Latest News