भाजपा के सदस्य अभियान:  शुरुआत सोमवार को पीएम मोदी करेंगे फिर सीएम भजनलाल बनेंगे सदस्य 

भाजपा के सदस्य अभियान:  शुरुआत सोमवार को पीएम मोदी करेंगे फिर सीएम भजनलाल बनेंगे सदस्य 

डुप्लीकेशन रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पार्टी के सदस्य बनकर करेंगे। राजस्थान में इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो या तीन सितंबर को पार्टी की सदस्यता लेंगे। उसके बाद बूथ स्तर तक अभियान की शुरुआत होगी।

अभियान में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में एक करोड़ पार सदस्य बनाने का टारगेट लेकर चल रही है। मोबाइल पर मिस कॉल के जरिए ,नमो अप के माध्यम से, वेबसाइट के मार्फत पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। एक मोबाइल से एक ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। डुप्लीकेशन रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News