आसमान में एक लाइन में आए 6 ग्रह, दिखी सितारों की परेड

खोजना आसान हो जाएगा

आसमान में एक लाइन में आए 6 ग्रह, दिखी सितारों की परेड

यूरेनस और नेपच्यून नग्न आंखों से देखने के लिहाज से बहुत धुंधले हैं। ऐसे में टेलीस्कोप की जरूरत होगी। दोनों चमकीले ग्रहों के करीब होंगे, जिससे उन्हें खोजना आसान हो जाएगा।

वॉशिंगटन। आसमान में एक बेहद रोमांचक खगोलीय घटना के लिए तैयार है। आसमान में ग्रहों की एक परेड दिखाई दे रही है। सितंबर में छह ग्रह एक लाइन में हमें दिखाई देंगे। बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून-आकाश में एक सीध में आ जाएंगे। हालांकि इन्हें देखने के लिए आपको सुबह जल्दी उठना होगा। वैज्ञानिकों के लिहाज से यह बेहद दिलचस्प और दुर्लभ घटना है। खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। सितंबर के शुरूआती दो सप्ताह के दौरान हमें यह दिखाई देंगे। इस दौरान अगर आपके पास दूरबीन हो तो और भी अच्छा रहेगा। स्थानीय समय के मुताबिक सूर्योदय से लगभग 30 मिनट पहले आकाश में पूर्व से पश्चिम तक ये फैले हुए दिखाई देंगे। यूरेनस और नेपच्यून नग्न आंखों से देखने के लिहाज से बहुत धुंधले हैं। ऐसे में टेलीस्कोप की जरूरत होगी। दोनों चमकीले ग्रहों के करीब होंगे, जिससे उन्हें खोजना आसान हो जाएगा।

कहां दिखाई देंगे सितारे
बृहस्पति यूरेनस को खोजने में महत्वूर्ण होगा, क्योंकि दोनों दक्षिणी आकाश के अगल-बगल होंगे। इस बीच नेपच्यून शनि के ऊपर और बाईं ओर दिखाई देगा। सफेद सितारों के बीच वह नीला दिखाई देगा। हालांकि बुध ग्रह इतना चमकीला है कि उसे दूरबीन के बिना भी देखा जा सकता है। लेकिन क्योंकि यह पूर्वी आकाश में नीचे होगा और सूर्योदय से पहले सुबह की रोशनी तेज होने के कारण इसका पता लगाना मुश्किल हो सकता है। सितंबर में सिर्फ ग्रहों की परेड ही नहीं बल्कि चंद्र ग्रहण भी दिखाई देगा। दुनिया में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। एशिया के कुछ ही हिस्से में यह दिखाई देगा। 
उत्तरी अमेरिका और पूरे दक्षिण अमेरिका में यह दिखाई देगा। मध्य रात्रि में यह अच्छे से दिखेगा। चंद्रमा पृथ्वी की छाया के केंद्र के करीब से गुजरेगा, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ेगा। इस कारण यह कटा दिखाई देगा। चंद्रमा के व्यास का 12वां हिस्सा ही छाया के भीतर रहेगा।

 

Tags: lined

Post Comment

Comment List

Latest News