कर्नाटक : पुलिस स्टेशन में महिला के साथ उपाधीक्षक करने लगा अनुचित व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर किया निलंबित

वह अधिकारी के पीछे छिपने की कोशिश करती है। 

कर्नाटक : पुलिस स्टेशन में महिला के साथ उपाधीक्षक करने लगा अनुचित व्यवहार, वीडियो वायरल होने पर किया निलंबित

वीडियो तब रुक जाता है, जब महिला को पता चलता है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है और वह अधिकारी के पीछे छिपने की कोशिश करती है। 

तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरु में मधुगिरी उप-मंडल के पुलिस उपाधीक्षक बी रामचंद्रप्पा को अपने कार्यालय में ही एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए वीडियो मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से रिकॉर्ड किये गये 35 सेकंड के इस वीडियो में अधिकारी को महिला के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाया गया है। वीडियो तब रुक जाता है, जब महिला को पता चलता है कि उसका वीडियो बनाया जा रहा है और वह अधिकारी के पीछे छिपने की कोशिश करती है। 

तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केवी अशोक ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि पुलिस महानिरीक्षक आईजीपी (सेंट्रल रेंज) सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अंतत: पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आलोक मोहन को एक रिपोर्ट सौंपी गई है। रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद डीजीपी मोहन ने तत्काल कार्रवाई की और रामचंद्रप्पा को निलंबित कर दिया। आरोपी पहले गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर के निर्वाचन क्षेत्र कोराटेगेरे में सेवा दे चुका है। स्थिति की गहन जांच करने और कदाचार का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच चल रही है। राज्य सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और पुलिस नैतिकता को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का संकल्प लिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आरएसजीएल) को स्मार्ट गैस डिस्ट्रीब्यूशन में आईटी आधारित नवाचार के लिए नई दिल्ली में इंडिया स्मार्ट...
‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार
सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार