हरियाणा में दिग्गजों की सीटों पर सभी की नजरें

उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है

हरियाणा में दिग्गजों की सीटों पर सभी की नजरें

पूर्व डेप्युटी सीएम दुष्ंयत चौटाला और उनके चाचा अभय सिंह चौटाला जैसे बड़े चेहरे चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये जिन सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं उनकी क्या स्थिति है, आइए जानते हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से चुनावी माहौल गरमाया है। सभी राजनीतिक दल कैंडिडेट के नाम और चुनाव में उतरने की रणनीति पर मंथन कर रहे है। कांग्रेस और बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। दोनों ही पार्टियां जिताऊं उम्मीदवारों की खोज में बैठकें कर रही हैं। कुछ दिग्गज नेताओं के टिकट को पक्के माने जा रहे हैं, लेकिन इस चुनाव में ये जीत हासिल कर पाएंगे ये आने वाले समय बताएगा। इस चुनाव में हरियाणा के सीएम नायब सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व डेप्युटी सीएम दुष्ंयत चौटाला और उनके चाचा अभय सिंह चौटाला जैसे बड़े चेहरे चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये जिन सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं उनकी क्या स्थिति है, आइए जानते हैं।

गढ़ी सांपला किलोई से चुनाव लड़ेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपल किलोई से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा की यह विधानसभा हुड्डा का गढ़ मानी जाती है। इस विधानसभा सीट पर जाट मतदाता सबसे अधिक हैं। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां हुए अबतक 13 चुनावों में 7 बार कांग्रेस जीती है। 2019 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस सीट से जीत हासिल की ती। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी थी।
करनाल से लड़ने का दावा कर चुके हैं नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बात करें तो वो करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसका ऐलान उन्होंने पिछले दिनों खुद किया था। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इस सीट से चुनाव लड़ते थे। उनके इस्तीफे के बाद नायब सैनी ने इस सीट से उपचुनाव लड़ा था और इसमें जीत भी हासिल की थी। करनाल विधानसभा सीट पर हरियाणा में इसी साल 25 मई को उपचुनाव कराया गया था। उपचुनाव सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराया था। करनाल सीट पर करीब आधी आबादी सामान्य वर्ग की है। इनमें सबसे अधिक 21 फीसदी पंजाबी समाज है। इसके अलावा एससी 50 फीसदी, बीसी-ए 22 फीसदी और बीसी-बी पांच फीसदी है। करनाल में 1967 से लेकर 2019 तक कुल 13 चुनावों में बीजेपी को यहां पांच बार जीत मिली है।

अभय चौटाला ऐलनाबाद से तो दुष्यंत उचाना कलां से लड़ेंगे चुनाव
आईएनएलडी के दिग्गज नेता अभय चौटाला अपनी पसंदीदा सीट ऐलनाबाद से एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं दुष्यंत चौटाला उचाना कलां से चुनाव लड़ सकते हैं। बांगर बेल्ट में उचाना कलां सीट की गिनती प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में की जाती है। उचाना सीट जींद जिले में आती है और एक जाट बहुल सीट है। वहीं ऐलनाबाद सीट की बात करें तो यहां सबसे अधिक 54 फीसदी मतदाता सामान्य जाति के हैं और इसमें भी अकेले जाट समाज के लोगों का वोट 37 फीसदी है। पिछड़ा वर्ग के 24 फीसदी जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के 22 फीसदी मतदाता हैं।

Read More आज होगी आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक, नए सीएम पर चर्चा संभव

 

Read More मोदी सरकार की विफलताओं के 100 दिन, समस्याओं से निपटने के लिए इनके पास विजन नहीं : कांग्रेस 

Post Comment

Comment List

Latest News