कोटा में फिर से होगी एक नगर निगम

नवज्योति ने 4 महीने पहले ही जता दी थी संभावना

कोटा में फिर से होगी एक नगर निगम

भाजपा सरकार बनने के बाद कोटा में फिर से एक नगर निगम बनने की चर्चाएं जोरों पर शुरु हो गई थी।

कोटा। राज्य में सरकार बदलने के साथ ही कोटा में फिर से एक नगर निगम होने की संभारना दैनिक नवज्योति ने 4 महीने पहले ही जता दी थी। कोटा में पहले एक ही नगर निगम थी। उस समय वार्डों की संख्या भी 65 थी। लेकिन पिछली बार कांग्रेस सरकार बनने के बाद कोटा, जयपुर व जोधपुर नगर निगमों में नए सिरे से परिसीमन करवाया गया। तीनों जगह पर दो-दो नगर निगम किए गए। कोटा में भी उत्तर व दक्षिण निगम बनाए गए। साथ ही वार्डो की संख्या भी बढ़ाकर 150 कर दी गई। कोटा उत्तर में 70 व कोटा दक्षिण में 80 वार्ड बनाए गए थे। हालांकि दोनों नगर निगमों में कांग्रेस के बोर्ड हैं। दो नगर निगम बनने के बाद शहर के लोग उत्तर दक्षिण के फेर में इधर से  उधर चक्कर ही लगाते रहे। सरकार ने दोनों निगमों में अधिकारियों व कर्मचारियों का विभाजन तो कर दिया था लेकिन नई भर्ती नहीं होने से कर्मचारियों की कमी से दोनों निगम जूझते रहे। हालांकि तत्कालीन स्वायत्त शासन मंत्री ने पुरानी सब्जीमंडी में अतिक्रमण हटवाकर वहां खाली हुई जमीन पर कोटा उत्तर नगर निगम का बहुमंजिला  भवन बनाने की घोषणा कर दी थी। करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उस भवन के लिए विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले शिलान्यास तक कर दिया था। लेकिन चुनाव में सरकार बदल गई। भाजपा सरकार बनने के बाद कोटा में फिर से एक नगर निगम बनने की चर्चाएं जोरों पर शुरु हो गई थी। 

19 मई को जता दी थी संभावना
राज्य में सरकार बदलने के बाद और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद यह संभावना प्रबल हो गई थी। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने 19 मई 2024 को पेज 4 पर ‘निगम चुनाव से पहले फिउर हो सकता है वार्डो का परिसीमन’ हक निगम होने व वार्डों की संख्या 150 से घटकर 100 तक सीमित होने की संभावना जताते हुए समाचार भी प्रकाशित किया था। जिसमें दोनों नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि जिस मकसद से दो नगर निगम बनाए थे। वह पूरा नहीं हुआ। जबकि जनता परेशान होती रही। मंगलवार को स्वायत्त शासन मंत्री द्वारा दिए गए बयान ने नवज्योति की खबर पर मोहर भी लगा दी है। हालांकि गत दिनों कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने भी स्वायत्त शासन मंत्री से मुलाकात कर कोटा में फिर से एक नगर निगम करने की मांग की थी। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच
आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Gold & Silver Price: चांदी 800 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए सस्ता
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का सीधा प्रसारण रोकने की गुहार ठुकराई
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा, वादाखिलाफी से बैशाखियों पर आई सरकार: पूनियां
मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं 
आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल बोली- आतंकवादी को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को सीएम बनाना दुखद