राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी: युवा कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के पुतले फूंके

अभिमन्यु पुनिया को किया गिरफ्तार

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी: युवा कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के पुतले फूंके

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं रवनीत सिंह बिट्टू, तरविंदर सिंह मारवाह, रघुराज सिंह, संजय गायकवाड़ आदि के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

जयपुर। राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं रवनीत सिंह बिट्टू, तरविंदर सिंह मारवाह, रघुराज सिंह, संजय गायकवाड़ आदि के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पहले पीसीसी मुख्यालय इकट्ठे हुए। मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया। पुलिस प्रशासन ने वनस्थली चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड्स तोड़कर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस से धक्का मुक्की भी हो गयी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वंही भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पूनियां ने कहा कि आम आदमी, गरीब और पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू अशोभनीय बयान देने से पहले अपनी गिरेबान में झांके। उनको और उनके परिवार के सदस्यों को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने कंहा तक पहुंचाया। आज वे ऐसा बयान देकर अपने अतीत की सच्चाई नहीं छुपा सकते। अनर्गल टिप्पणी करने वाले सभी भाजपा नेताओं के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करती रहेगी। जंहा जंहा भी ये नेता जाएंगे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इनका विरोध करेगा। पूनियां ने भजनलाल सरकार पर भी जुबानी हमला बोला।

अभिमन्यु पुनिया को किया गिरफ्तार
भाजपा नेताओं द्वारा देश के नेता राहुल गांधी पर की गई अनर्गल बयानबाज़ी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और शास्त्रीनगर थाने ले जाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस
घटना की जानकारी मिलते ही रेल्वे पुलिस और उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक क्लीयर करवाया।
फिल्म The Sabarmati Report में दिखेंगे विक्रांत मैसी, मेकर्स ने थिएटर रिलीज़ डेट की अनाउंस
किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ किया खिलवाड़, हरियाणा से भाजपा साफ होने वाली है: आप
नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू : दिया कुमारी
जी- 20 की तर्ज पर होगा वैश्विक सहकारी सम्मेलन- 2024 आयोजन
विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाएं सुरक्षा उपाय - ऊर्जा मंत्री
यूक्रेन का रूस पर भूकंप के झटके जैसा हमला, प्रमुख हथियार भंडार को बनाया निशाना