काव्या राठौड़ ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीते

काव्या राठौड़ ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीते
कार्यक्रम संयोजक शाहिद मोहम्मद ने बताया कि अष्टा स्केटिंग एकेडमी और जयपुर स्केटिंग क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।

जयपुर। राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित 68वीं एसजीएफआई जयपुर जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप अंडर 14 वर्ग 15 से 17 सितम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 19 सितम्बर को राजधानी जयपुर के तिलक नगर स्थित अष्टा स्केटिंग एकेडमी में किया गया।

कार्यक्रम संयोजक शाहिद मोहम्मद ने बताया कि अष्टा स्केटिंग एकेडमी और जयपुर स्केटिंग क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। वहीं, जयपुर स्केटिंग क्लब के डायरेक्टर अनिल कुमार गौड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा खुशी और बेहतरीन प्रस्तुति देखने का अवसर मिला। इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बच्चों को शरीरिक और मानसिक फिट रहने में सहायता मिलती है।

उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप में सेन्ट्रल ऐकडेमी स्कूल तारा नगर झोटवाड़ा की छात्रा काव्या राठौड ने 2 स्वर्ण पदक हासिल कर अपने गुरु, पेरेंट्स और परिवार का नाम रोशन किया है। इसी तरह संस्कार स्कूल के हेमंत सिह ने 1 स्वर्ण 2 रजत पदक और जयश्री पेरीवाल स्कूल की रूद्राक्षी शेखावत ने एक कांस्य पदक प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में जयपुर स्केटिंग क्लब के संचालक अनिल कुमार गौड ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों और समापन समारोह में पधारे सभी अतिथियों का इस सफल आयोजन के लिए आभार किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जुटे दिग्गज
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर...
राजस्थान संपर्क 181 पर परिवादियों की संतुष्टि 12 प्रतिशत बढ़ी, निस्तारण का समय 23 से घटकर हुआ 13 दिन 
पंजाब चुनाव की जंग में AAP ने खोले पत्ते : 40 उम्मीदवार घोषित, मान फिर धुरी से मैदान में
सांगोद अस्पताल में प्रसव कराने के बजाय कोटा भेजी प्रसूता : हाई रिस्क बताकर किया रेफर, 25 मिनट बाद चलती एम्बुलेंस में हो गई सामान्य डिलीवरी
समुद्र में बन रहा बड़ा खतरा! 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत में सत्ता परिवर्तन का एकमात्र रास्ता चुनाव, राहुल गांधी कर रहे नकारात्मक प्रचार : प्रह्लाद जोशी
अमेरिका से 500 मिसाइलें मंजूर, फिर भी यूक्रेन को राहत नहीं! आखिर क्यों परेशान हैं जेलेंस्की?