स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान: सिंगल यूज प्लास्टिक की निगम हेरिटेज ने निकाली अनूठी शव यात्रा

अनूठी शवयात्रा को देख हर कोई एक बार के लिए ठिठक गया

स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान: सिंगल यूज प्लास्टिक की निगम हेरिटेज ने निकाली अनूठी शव यात्रा

शवयात्रा में नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी प्लास्टिक के खिलाफ नारे भी लगाते नजर आए।

जयपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक की शव यात्रा निकाली गई। किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीणा ने बताया कि इस अनूठी शवयात्रा को देख हर कोई एक बार के लिए ठिठक गया।

शवयात्रा में नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी प्लास्टिक के खिलाफ नारे भी लगाते नजर आए। शवयात्रा निगम हेरिटेज मुख्यालय से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होते हुए वापस निगम मुख्यालय पर आकर समापन हो गई। शव यात्रा के दौरान प्लास्टिक गो बैक, प्लास्टिक मुक्त अभियान पर जोर दिया गया। रैली के समापन पर सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। 

प्लास्टिक सामग्री प्रकृति और मानव जीवन के लिए हानिकारक  : आयुक्त
निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा ने यात्रा को शुरू करते हुए बताया कि प्लास्टिक सामग्री न केवल पर्यावरण अपितु मानव जीवन के लिए भी अत्यंत हानिकारक है। इसके उपयोग से बचना चाहिए। प्लास्टिक थैली या अन्य वस्तु लेने के बजाए हमें कपड़े का या जूट का थैला उपयोग में लेना चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News