साइबर फ्रॉड पर नकेल के लिए केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 6 लाख मोबाइल फोन बंद

करीब 800 एप्लिकेशन्स को भी ब्लॉक किया है

साइबर फ्रॉड पर नकेल के लिए केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, 6 लाख मोबाइल फोन बंद

सूत्रों ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि साइबर फ्रॉड में लिप्त करीब 800 एप्लिकेशन्स को भी ब्लॉक किया है। 

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय के साइबर विंग आई4सी लगातार साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने का काम कर रहा है। इस क्रम में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने 6 लाख मोबाइल फोन बंद किए है। इसके साथ ही एमएचए के साइबर विंग के आदेश पर 65 हजार साइबर फ्रॉड करने वाले यूआरएल को भी ब्लॉक किया गया है। सूत्रों ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि साइबर फ्रॉड में लिप्त करीब 800 एप्लिकेशन्स को भी ब्लॉक किया है। 

साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए गृह मंत्रालय के आई4सी विंग लगातार बड़े कदम उठा रहा है। 2023 में एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) को 1 लाख से ज्यादा इन्वेस्टमेंट स्कैम्स की शिकायतें मिली हैं। पूरे देश में इससे संबंधित करीब 17 हजार एफआईआर दर्ज की गई हैं। सितंबर 2024 तक डिजिटल अरेस्ट की 6000, ट्रेडिंग स्कैम की 20,043, इन्वेस्टमेंट स्कैम की 62,687 और डेटिंग स्कैम की 1725 शिकायतें मिली हैं।

साइबर विंग ने क्या-क्या लिया एक्शन
1. पिछले 4 महीनों में 3.25 लाख फ्रॉड करने वाले अकाउंट्स डेबिट फ्रीज।
2. साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले 3401 सोशल मीडिया, वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप बंद।
3. पिछले कुछ वर्षों में साइबर फ्रॉड के चलते 2800 करोड़ बचाए गए।
4. एमएचए ने 8 लाख 50 हजार साइबर विक्टिम को फ्रॉड से बचाया।



Read More MUDA Scam: बोम्मई ने की सिद्दारमैया से तत्काल इस्तीफे की मांग

Tags: fraud

Post Comment

Comment List

Latest News

नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 3 के पहले ऑडिशन राउंड का हुआ आयोजन  नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 3 के पहले ऑडिशन राउंड का हुआ आयोजन 
मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में ब्यूटी पेजेंट क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 3 के पहले ऑडिशन का आयोजन किया गया। ...
बस सारथियों की नियुक्ति अब होगी मुख्यालय से, रूकेंगी अनियमितताएं
तिरुपति लड्डू मामला: Supreme Court ने जांच के बिना चंद्रबाबू के बयान पर जतायी नाराज़गी
पोषण माह में राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन: महेंद्र सोनी
PWD में 9 सीई के तबादले, ताराचंद गुप्ता बने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव
विदेश से चंदा लेकर राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं फजल उल रहीम: किरोड़ी
राजस्थान परिवर्तनकारी युग की दहलीज पर, विकास और समृद्धि के लिए हमारे पास एक नया दृष्टिकोण: मुख्यमंत्री