सर्जिकल स्ट्राइक ने भारत के दुश्मनों को हिलाकर रख दिया: पीएम मोदी

अब कोई भी हमारे खिलाफ साजिश रचने की हिम्मत नहीं करेगा

सर्जिकल स्ट्राइक ने भारत के दुश्मनों को हिलाकर रख दिया: पीएम मोदी

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि इस पार्टी ने शहीद सैनिकों का अपमान किया और कभी भी वन रैंक वन पेंशन की अनुमति नहीं दी।

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक चुनाव हो रहे हैं, क्योंकि पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बनेगी। मोदी ने यह भी कहा कि सितंबर 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने भारत के दुश्मनों को हिलाकर रख दिया है और अब कोई भी देश के खिलाफ साजिश रचने की हिम्मत नहीं करेगा, क्योंकि ‘आतंकवाद के आकाओं को पता है कि मोदी उन्हें कहीं से भी ढूंढ़कर निकाल लेंगे। 

अब भारत को हल्के में नहीं लिया जा सकता
प्रधानमंत्री ने जम्मू में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी आखिरी चुनावी रैली है, क्योंकि एक अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में चुनाव खत्म हो जाएंगे। आज 28 सितंबर है, पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह। इसी दिन हमने दुश्मनों को उनके घरों में घुसकर मारा और दुनिया को दिखाया कि यह नया भारत है, जिसे अब और हल्के में नहीं लिया जा सकता। 

कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इतनी गिर गई है कि उसने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। उन्होंने पूछा कि क्या वे वोट के लायक हैं? मोदी ने कहा कि जम्मू का बड़ा हिस्सा केवल इस पार्टी की गलतियों के कारण ही कट गया। आज स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती भी है। आज मैं इस शहीद नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

लोग कांग्रेस, पीडीपी और नेकां से थक चुके
मोदी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान उन्होंने चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी गया, मैंने लोगों में भाजपा के प्रति बहुत उत्साह देखा। जम्मू-कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीडीपी और नेकां से थक चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं। वे भाजपा के शासन के माध्यम से बेहतर भविष्य चाहते हैं।
कांग्रेस ने सैनिकों का अपमान किया

Read More कंगना ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के बारे में अपनी टिप्प्णी ली वापस

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि इस पार्टी ने शहीद सैनिकों का अपमान किया और कभी भी वन रैंक वन पेंशन की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि देश की बागडोर संभालने के तुरंत बाद मैंने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए वन रैंक वन पेंशन की घोषणा की।  

Read More हम तीनों बनना चाहते हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री : सुरजेवाला

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम, डिप्टी सीएम और मदन राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात' सीएम, डिप्टी सीएम और मदन राठौड़ समेत कई भाजपा नेताओं ने सुनी 'मन की बात'
सीएम भजनलाल शर्मा ने सीएम हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मदन दिलावर को बकवास करने के लिए भाजपा  और आरएसएस ने छोड़ रखा है: डोटासरा 
Foreign Exchange Reserves: 2.84 अरब डॉलर की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 692.3 अरब डॉलर पर
नवज्योति के मुद्दा उठाने के बाद शहर में महीनों से खुदी पड़ी सड़कें अब होने लगीं दुरुस्त, मौके पर चल रहा काम
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गांधी वाटिका के निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार: दिलावर
मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने के लिए सात लाख युवाओं ने किया आवेदन
CET Exam: 4 पारियों में सम्पन्न हुआ एग्जाम, 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी आज़मा रहे भाग्य