परिवार के साथ लंदन में बसेंगे विराट कोहली

राजकुमार शर्मा से इंटरव्यू में पूछा गया

परिवार के साथ लंदन में बसेंगे विराट कोहली
दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अक्सर अपनी छुट्टियों में परिवार के साथ लंदन में समय गुजारते हैं।

नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अक्सर अपनी छुट्टियों में परिवार के साथ लंदन में समय गुजारते हैं। अब उनको लेकर खुलासा हुआ है कि वे भारत छोड़ परिवार के साथ लंदन में ही रहेंगे। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्द ही विराट कोहली परिवार के साथ लंदन में बसेंगे । फिलहाल, विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेल रहे हैं, जहां पत्नी अनुष्का भी उनके साथ हैं। कोच राजकुमार शर्मा से इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या विराट कोहली हमेशा के लिए भारत छोड़ने और लंदन में बसने की योजना बना रहे हैं? इसका जवाब देते हुए कोहली के बचपन के कोच ने कहा कि हां, विराट ऐसी योजना बना रहे हैं और बहुत जल्दी ऐसा होता भी दिखेगा।

क्या कोहली संन्यास लेंगे ?

राजकुमार शर्मा से पूछा गया कि क्या विराट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रिटायरमेंट का फैसला करेंगे? इस पर राजकुमार शर्मा ने कहा कि नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। विराट अभी काफी फिट हैं। उनकी उम्र भी अभी इतनी नहीं हुई है। वो अभी 5 साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा कि विराट जब 10 साल का भी नहीं था मैं तब से उसे जानता हूं। उसमें अभी काफी क्रिकेट बची है।

भारत के कई शहरों में घर : 

Read More जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की मिली मंजूरी

विराट कोहली का एक घर दिल्ली में है। उनके पास मुंबई में भी घर है। उन्होंने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीदा था। इसके साथ ही अलीबाग में एक बंगला भी खरीदा था। बताया जा रहा है कि विराट कोहली की लंदन में भी प्रोपर्टी है। कोहली के पास जितने भी घर हैं, सभी महंगे हैं। कोहली का सबसे महंगा बंगला गुरुग्राम में है। कोहली यह घर डीएलएफ फेज 1 में है, जिसकी अनुमानित कीमत 80 करोड़ रुपए है। वहीं मुंबई के अपार्टमेंट की कीमत करीब 34 करोड़ रुपए है। अलीबाग के बंगले की कीमत करीब 19 करोड़ रुपए है। 

Read More राष्ट्रमंडल खेल-2026 : गुलवीर सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक, भारत को एथलेटिक्स में दिलाया एक और पदक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव सड़कों के रखरखाव में एमएसएस प्लस तकनीक अपनाने की संभावनाओं का होगा आकलन : मुख्य सचिव
सड़कों की उम्र बढ़ाने और रखरखाव लागत घटाने के लिए नई एमएसएस प्लस (Modified Mix Seal Surfacing) तकनीक अपनाने की...
आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन