विपक्ष का एसआईआर के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : संसद में चर्चा कराने की दोहराई मांग, कहा- इस प्रक्रिया के तहत लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा 

प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की

विपक्ष का एसआईआर के मुद्दे पर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : संसद में चर्चा कराने की दोहराई मांग, कहा- इस प्रक्रिया के तहत लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा 
प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और हाथों में तख्तियां तथा बैनर लेकर एसआईआर पर चर्चा करने के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

नई दिल्ली। विपक्ष के सदस्यों ने संसद भवन परिसर के सामने मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और सरकार से इस बारे में संसद में चर्चा करने की मांग दोहराई। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, उपनेता गौरव गोगोई, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और हाथों में तख्तियां तथा बैनर लेकर एसआईआर पर चर्चा करने के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।

विपक्षी दल इस मुद्दे पर लगातार चर्चा की मांग कर रहे हैं। शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्ष ने लोकसभा में इसको लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन नहीं चल पाया और दो बार के स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही भोजन अवकाश के तत्काल बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई थी। इससे पहले सर्वदलीय बैठक में भी विपक्ष के सदस्यों ने इसे अहम मुद्दा बताते हुए कहा था कि इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कई लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
फलता उपचुनाव के पूर्व टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान को एसटीएफ ने नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया। मतदान से...
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर
औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप : 8 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल, तटीय इलाकों में सुनामी की दहशत