मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 

विभिन्न हिस्सों से ताजिये बड़ी चौपड़ लाए जाने लगे

मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम (यौम-ए-आशूरा) पर शुक्रवार को गुलाबी नगरी में मातमी धुनों के साथ ताजिये निकाले गए।

जयपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम (यौम-ए-आशूरा) पर शुक्रवार को गुलाबी नगरी में मातमी धुनों के साथ ताजिये निकाले गए, जिन्हें देर रात कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

दोपहर बाद से ही परकोटे के विभिन्न हिस्सों से ताजिये बड़ी चौपड़ लाए जाने लगे। बाद में उन्हें एक साथ जुलूस के रूप में कर्बला ले जाया गया। ताजियों के भ्रमण के दौरान शिया समाज के युवकों ने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते मातम मनाया। खुद को लहूलुहान कर करबला की दर्दनाक घटना और इमाम हुसैन की मुसीबतों को याद किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर मजलिसों का आयोजन भी हुआ, जिनमें इमाम हुसैन की शहादत और उनके संदेश पर प्रकाश डाला गया। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय लोगों की ओर से छबील लगाकर शर्बत पिलाया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मानसून की पहली बारिश ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोली। जगह-जगह जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों और जाम से लोग परेशान।...
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले
मातमी धुनों पर निकले ताजिये, देर रात कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया 
जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ