राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी

युवा चिकित्सकों के अवसर भी सीमित होंगे

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए सीधे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया का विरोध तेज। RMCTA व JAC ने लेटरल एंट्री प्रस्ताव पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी।

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से सीधे प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने का राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर संयुक्त कार्यवाही समिति (JAC) के तत्वावधान में राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (RMCTA) के पदाधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज एवं रिम्स संस्थान में ग्रुप-2 के चिकित्सा अधिकारियों की लेटरल एंट्री के प्रस्ताव पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रिम्स जैसे संस्थान को एम्स की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य है, जहां उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा शिक्षा, शोध और विशेषज्ञ उपचार की अपेक्षा की जाती है। ऐसे संस्थानों में बिना शैक्षणिक अनुभव वाले चिकित्सा अधिकारियों को केवल सेवा अनुभव के आधार पर सीधे प्रोफेसर या एसोसिएट प्रोफेसर बनाना मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान की अकादमिक विश्वसनीयता को प्रभावित करेगा। साथ ही, इससे युवा चिकित्सकों के अवसर भी सीमित होंगे। आरएमसीटीए के अध्यक्ष डॉ. धीरज जैफ ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री से स्क्रीनिंग समिति को तत्काल निरस्त करने तथा भविष्य में ऐसी लेटरल एंट्री प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।

 

 

Read More राज्य सरकार का बड़ा फैसला : नई मंडियों और फड़यार्डों के लिए भूमि 25% डीएलसी दर पर मिलेगी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व...
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य