सबको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए, उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखलाते है: शेखावत

 बिना नाम लिए गहलोत पर केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना

सबको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए, उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखलाते है: शेखावत

राजस्थान की जनता ने पिछले 5 साल का उनके शासनकाल के उस कुराज को देखा है।

जोधपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखलाते हैं। जोधपुर प्रवास पर मीडिया के एक सवाल पर शेखावत ने कहा कि सबको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। राजनीतिक टिप्पणियां करने से पहले अपने पांच साल में किस तरह के हालात थे?

उन्होंने कहा कि किस तरह से राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार कई गुना बढ़े थे? पेपरलीक के बारे में मैंने पहले भी कहा था। जिस आदमी की सरकार होते हुए राजस्थान में पेपरलीक के मामले में इतनी सारी घटनाएं हुईं। लगातार वो खुद आगे बढक़र क्लीन चिट देते रहे। कहते रहे कि न इसमें सरकारी अधिकारी शामिल है, न राजनेता या कर्मचारी शामिल हैं, इस तरह की टिप्पणियां करते रहे।

शेखावत ने कहा कि आज जब हकीकत सामने आ रही है, तब बौखलाए हुए हैं। इस तरह के बयान देते हैं, लेकिन राजस्थान की जनता ने पिछले 5 साल का उनके शासनकाल के उस कुराज को देखा है। वो अच्छी तरह से जानती और पहचानती है। उनके बयान उनकी खिसियाहट दिखलाते हैं।

आमजन से की मुलाकात
केन्द्रीय संस्कृति एवम् पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज़ सुबह भी निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से मिले। उन्होंने सभी से आत्मीय मुलाकात  की। समस्याओं को सुना यथा सम्भव निराकरण का प्रयास भी किया।

Read More तनाव मानसिक रोगों की सबसे बड़ी वजह, हर 7 में से एक व्यक्ति मानसिक समस्या से है ग्रस्त

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया जनाना अस्पताल का औचक निरीक्षण
मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी ब्लॉक का दौरा किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इजरायल ने लेबनान में अस्थायी शरणार्थी शिविर पर किया हवाई हमला, 6 लोगों की मौत
राइजिंग राजस्थान: मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से किया संवाद
Gold & Silver Price: सोना सौ रुपए सस्ता और चांदी स्थिर
पंजाब में हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ईरान के हमले का घातक होगा जवाब : गैलेंट 
ऑपरेशन कवचः जयपुर आरटीओ प्रथम का बड़ा अभियान, 38 वाहन सीज