अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डंपर-ट्रैक्टर पकड़कर वसूला 3.35 लाख का जुर्माना 

थाने में सुपुर्द करने के साथ ही 27,800 रुपए की शास्ति लगाई

अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डंपर-ट्रैक्टर पकड़कर वसूला 3.35 लाख का जुर्माना 
एमई जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि टीम सदस्यों को भी कार्रवाई से पहले पता नहीं लगने दिया कि किस स्थान पर कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर। माइनिंग विभाग जयपुर की टीम ने गोपनीय तरीके से अवैध खनन के खिलाफ आमेर की जाटावाली व बिलोंची, आंधी व बस्सी में बड़ी कार्रवाई की है। एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत के निर्देशन में जयपुर एमई श्याम कापडी की टीम ने जाटावाली में अवैध परिवहन करते हुए चेजा पत्थर से भरे दो डंपरों पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 26 हजार 400 रुपए की शास्ति वसूली।

एमई जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि टीम सदस्यों को भी कार्रवाई से पहले पता नहीं लगने दिया कि किस स्थान पर कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद पहले जाटावाली, उसके बाद बिलौची में दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर 53,500 रुपए की शास्ति लगाई गई है। इसी तरह से बस्सी में एक चेजा पत्थर की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर बस्सी थाने को सुपुर्द कर 27,640 रुपए की शास्ति लगाई गई है। इसके साथ ही आंधी क्षेत्र में मार्बल खांडा की एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर संबंधित थाने में सुपुर्द करने के साथ ही 27,800 रुपए की शास्ति लगाई गई है।

Tags: mining

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत