स्कूल बस के पलटने से एक छात्रा की मौत : हादसे में 8 बच्चे गंभीर घायल, पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर;  बिना बाल वाहिनी परमिट के चल रही थी बस 

एनएच52 पर वाहनों की कतार

स्कूल बस के पलटने से एक छात्रा की मौत : हादसे में 8 बच्चे गंभीर घायल, पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर;  बिना बाल वाहिनी परमिट के चल रही थी बस 

हादसे में बस में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए, तो वहीं एक बालिका की मौत हो गई।

चौमूं। राजधानी जयपुर के चौमूं में वीर हनुमान पुलिया के पास सुबह एक स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई। वीर हनुमान रोड पर टीसीआई इंस्टिट्यूट की बस बताई जा रही है। हादसे में बस में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए, तो वहीं एक बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। करीब आधा घंटे तक हाइवे को जाम कर दिया। एनएच52 पर वाहनों की कतार लग गई।

हादसे की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस के खिड़की के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया, वहीं एसीपी अशोक चौहान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। बिना बाल वाहिनी परमिट के ही स्कूल बस का संचालन किया जा रहा था, जबकि इस बस का रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है। इस बस के पास परमिट बस्सी सांगानेर जयपुर का है। नियमों को ताक पर रखकर बस चालक स्कूल के बच्चे लाने ले जाने का काम कर रहा था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर