टेंट और इवेंट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापेमारी जारी, अब तक 7 करोड़ से ज्यादा की नगदी मिली 

रोड़ों की काली कमाई सामने आने की संभावना

टेंट और इवेंट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर छापेमारी जारी, अब तक 7 करोड़ से ज्यादा की नगदी मिली 
आयकर विभाग राजस्थान की अन्वेषण शाखा की अलग अलग टीमों ने गुरुवार अल सुबह जयपुर शहर में टेंट कारोबारी और इवेंट कंपनी से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी

जयपुर। आयकर विभाग राजस्थान की अन्वेषण शाखा की अलग अलग टीमों ने गुरुवार अल सुबह जयपुर शहर में टेंट कारोबारी और इवेंट कंपनी से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ये कारवाई आज दूसरे दिन भी जारी है। कारोबारियों के 24 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ कारवाई की गई थी। इनमें बनीपार्क, झोटवाड़ा, वीकेआई, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, राजा पार्क, आदर्श नगर शामिल हैं।

वहीं अब तक की कारवाई में 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की नगदी और काफी मात्रा में ज्वैलरी भी मिली है। इसके साथ ही 2 और लॉकर्स का भी पता चला है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आज से लॉकर्स खुलना शुरू होंगे। नकद में किए लेनदेन के डिजिटल दस्तावेज, फोन, लैपटॉप और अन्य की भी जांच होगी। इस कारवाई में करोड़ों की काली कमाई सामने आने की संभावना है। ग़ौरतलब है कि शहर के तालुका टेंट, भावना चारण, प्रितेश शर्मा, आनंद खंडेलवाल, गुंजन सिंघल, जय ओबराय कैटर्स समेत अल्ट्रा वेडिंग इवेंट से जुड़े ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक