प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जयपुर, राइजिंग राजस्थान बिजनेस एक्सपो का किया उद्घाटन

सांगानेरी रंगाई छपाई के ब्लॉक से कपड़े पर मोदी ने उकेरी डिजाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जयपुर, राइजिंग राजस्थान बिजनेस एक्सपो का किया उद्घाटन

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आते ही पहले बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया है

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आते ही पहले बिजनेस एक्सपो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने यहां राजस्थान में व्याप्त अपार संभावनाओं से जुड़े क्षेत्र की लगाई प्रदर्शनियों को देखा। सांगानेर प्रिंटिंग की रंगाई छपाई की दुनिया भर में प्रसिद्ध है, उसकी स्टॉल पर जाकर प्रधानमंत्री ने ब्लॉक से खुद भी कपड़े पर डिजाइन को उकेरा। उन्होंने राजस्थान की परंपरागत उद्योग धंधों को भी देखा।

वही राजस्थान की सोलर ऊर्जा, खनन सहित अन्य निवेश के क्षेत्र की लगाई गई प्रदर्शनी में इन क्षेत्रों में व्याप्त निवेश की संभावनाओं का प्रजेंटेशन भी देखा। मोदी ने राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केंद्रीय मंत्रिमंडल और राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, बड़ी संख्या में निवेशक, कारोबार और व्यापार जगत के अधिकारी, प्रतिनिधिमंडल और अन्य प्रतिभागी मौजूद थे।

नौ से ग्यारह दिसंबर तक आयोजित इस सम्मेलन से पहले करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के लिए एमओयू किये जा चुके हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर
प्रदेश में अब ट्रैफिक चालान की रकम सिर्फ ऑनलाइन ही जमा की जाएगी। चालान की कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड भी...
एग्जिट पोल में जताया अनुमान : बंगाल में कमल, केरलम् में कांग्रेस; फाइनल रिजल्ट का इंतजार
अवैध गैस रिफलिंग और कालाबाजारी पर कार्रवाई, 35 सिलेंडर जब्त
1029 करोड़ की वसूली के लिए बड़ा अभियान : एआईटीपी बसों की भी होगी जांच, बकाया सूची जारी
जयपुर सहित कई जिलों में सुबह हुई बारिश : तापमान में आई गिरावट, चूरू में करंट से पिता-पुत्र की मौत
2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी