
आज का राशिफल
जानिए क्या कहता है आपका राशिफल
विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने को मिलेंगे। खुशी का माहौल रहेगा। बनाई योजनाओं को क्रियान्वीत करने का समय आ गया है। बडों का आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें।
मेष : विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। नए कार्य करने को मिलेंगे। खुशी का माहौल रहेगा। बनाई योजनाओं को क्रियान्वीत करने का समय आ गया है। बडों का आशीर्वाद लेकर कार्य प्रारंभ करें। सफलता मिलेगी। स्थाई संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता होगी।
वृष : धन की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों को पद लाभ की संभावना। बडा कार्य बनेगा। माता से सुख प्राप्त होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नई योजनाओं की शुरूआत हो सकती है। फिजूल खर्च से बचें। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना।
मिथुन : माता से अनबन हो सकती है। कार्य अधिक रहेगा, जिसमें सफलता भी प्राप्त होगी। कोई सुखद सूचना प्राप्त होगी। विदेश जाने की संभावना। अपनों के मध्य चल रहे मतभेद दूर होंगें। नया वाहन खरीदने का योग है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें।मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क : किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा। संपूर्ण दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य में सुगमता आएगी परिवार में मांगलिक कार्य होने के आसार। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगें।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह : नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। आपकी दूरदर्शिता के कारण परिणाम सुखद मिलेंगे। अत्यधिक उत्साह से बचें। आय के स्त्रोत बढेंगे। विद्यार्थियों को लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। समस्याओं का निवारण होगा। व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या : धन की आवक के साथ मन प्रसन्न्न होगा। विरोधी परास्त होंगे। मित्रों के साथ यात्रा योग है। खुशखबरी प्राप्त होगी। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ के अवसर मिलेंगे। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। बुजूर्गों की सलाह से उन्नति के नए रास्ते बनेंगे।गुप्त शत्रु परास्त होंगे।
तुला : व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विपक्ष व गुप्त शत्रु परास्त होंगे। राज्य पक्ष से लाभ मिलेगा। रोजगार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सकारात्मक सोच के साथ रहें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवारजन सहयोग देंगे।
वृश्चिक : अपने बुद्धिबल का उपयोग आपको आपकी पहचान दिलाएगा। कारोबार में तरक्की के आसार। कार्य की अधिकता रहेगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आय की आवक बढेगी। नई योजनाओं की तलाश पूरी होगी स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें।
धनु : अकेलापन हावी रहेगा। अपने लिए कुछ आध्यात्मिक करने का प्रयास करेंगे। आत्मीक बल प्राप्त करने का प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। कार्य की अधिकता के साथ आय की आवक भी बढेगी। नए वाहन भवन खरीदने का विचार बनेगा।खान पान पर नियंत्रण रखें।
मकर : हर तरह से अनुकूल समय है। चिंताएं समाप्त होगी। धन की आवक अच्छी बनेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने की संभावना। नए अनुभव प्राप्त करेंगे।पारिवारिक माहौल संतोषप्रद रहेगा।
कुंभ : समस्याओं भरा दिन होने से मानसिक अशांति रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय खराब है। आय कम व्यय अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।उच्च पद पर आसीन लोगों को तनाव का सामना करना पड सकता है। संबंधियों से दूरी बनेगी।आर्थिक रूप से हानि की संभावना।
मीन : स्थायी संपत्ति से लाभ मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी, मन प्रसन्न रहेगा। समस्याएं समाप्त होगी। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यात्राओं का योग है। पूर्व में लिए किसी निर्णय पर पश्चाताप करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग रहेगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List