मुख्यमंत्री गहलोत ने देवेंद्र झाझड़िया को टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री गहलोत ने देवेंद्र झाझड़िया को टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने पैरालंपिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने पैरालंपिक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया हैं, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के पैरा एथलीट देवेन्द्र झाझड़िया को टोक्यो पैरालंपिक में क्वालीफाई करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। टोक्यो पैरालंपिक में आप अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वभर में देश व प्रदेश को गौरवान्वित करें, ऐसी मेरी कामना है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान के जैवलिन थ्रोअर देवेन्द्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरालंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका यह उत्कृष्ट प्रदर्शन ओलंपिक में निश्चित रूप से भारत को गौरवान्वित करेगा, ऐसा हमें विश्वास है। सतीश पूनिया ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने टोक्यो पैरालंपिक क्वालीफाई प्रतियोगिता में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान (65.71 मीटर) स्थापित किया है, उन्हें हार्दिक बधाई एवं कामना करता हूं कि वह टोक्यो पैरालंपिक खेलों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत को नई मजबूती देंगे।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी देवेंद्र झाझड़िया को टोक्यो पैरालंपिक क्वालीफाई प्रतियोगिता में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान बनाने पर हार्दिक बधाई दी। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की शान एवं खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़यिा द्वारा टोक्यो पैरालंपिक में क्वालीफाई करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करने पर मेरी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। राठौड़ ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि देवेंद्र झाझड़िया टोक्यो पैरालंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करेंगे। बता दें कि देवेंद्र झाझड़िया ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 65.71 मीटर भाला फेंक कर टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे कम वोटिंग से राजनीति दलों में मंथन का दौर शुरू, दूसरे चरण की 13 सीटों को लेकर रणनीति बनाने में जुटे
ऐसे में इस बार पहले चरण की सीटों पर कम वोटिंग ने भाजपा को सोचने पर मजबूर कर दिया है।...
भारत में नहीं चाहिए 2 तरह के जवान, इंडिया की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को करेंगे समाप्त : राहुल
बड़े अंतर से हारेंगे अशोक गहलोत के बेटे चुनाव, मोदी की झोली में जा रही है सभी सीटें : अमित 
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की मौत, फोर्टिस अस्पताल में प्रदर्शन
इंडिया समूह को पहले चरण में लोगों ने पूरी तरह किया खारिज : मोदी
प्रतिबंध के बावजूद नौलाइयों में आग लगा रहे किसान
लाइसेंस मामले में झालावाड़, अवैध हथियार रखने में कोटा है अव्वल