महाकुम्भ : भूटान नरेश ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, योगी ने नरेश को चांदी का कलश किया भेंट 

दोनों महानुभावों ने मां गंगा की आरती उतारी

महाकुम्भ : भूटान नरेश ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, योगी ने नरेश को चांदी का कलश किया भेंट 

भूटान नरेश जिम्मे खेसर नामग्ययाल वांगचुक ने महाकुंभ के दौरान मंगलवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई

महाकुंभनगर। भूटान नरेश जिम्मे खेसर नामग्ययाल वांगचुक ने महाकुंभ के दौरान मंगलवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान नरेश खेसर नामग्ययाल अरैल से जेटी से संगम पहुंचे और दोनो लोगों ने पुण्य की डुबकी लगाई। पुरोहितों ने मुख्यमंत्री और भूटान नरेश  का विधिविधान से पूजन संपन्न कराया।  मुख्यमंत्री और भूटान नरेश में गंगा मां को दुग्ध और माला अर्पित किया। दोनों महानुभावों ने मां गंगा की आरती उतारी। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से भूटान नरेश को छोटा चांदी का कलश सौंपा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भूटान के राजा जिम्मे खेसर नामग्ययाल वांगचुक ने गंगा की जलधारा पर कलरव कर रहे साइबेरिया पक्षियों को अपने हाथों में पीले रंग की बास्केट में दाना रखकर चुगाया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल