डीजल 11 रुपए हुआ सस्ता

डीजल 11 रुपए हुआ सस्ता

सरकार द्वारा दिवाली पर उपहार के तौर पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती किये जाने से दिल्ली में पेट्रोल 6.07 रुपये लीटर और डीजल 11.75 रुपये सस्ता हुआ है।

नई दिल्ली। सरकार द्वारा दिवाली पर उपहार के तौर पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती किये जाने से दिल्ली में पेट्रोल 6.07 रुपये लीटर और डीजल 11.75 रुपये सस्ता हुआ है। इस कमी के बाद पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर पांच रूपये और 10 रूपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी शासित और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों ने भी वैट में कमी करने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दाम 12-12 रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की गयी। गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 7 रुपए प्रति लीटर की कमी की गयी है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने की तैयारी चल रही है। असम में 7 रुपए की कमी की घोषणा की गयी है। त्रिपुरा में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7 रुपए की कमी की गयी है।

कर्नाटक और गोवा सरकार ने भी अपने-अपने राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7-7 रुपए प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की। उत्तराखंड में भी पेट्रोल पर वैट 2 रुपए प्रति लीटर कम करने की घोषणा की गयी। मणिपुर सरकार ने भी तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर वैट 7 रुपए कम करेगी। बिहार सरकार ने सबसे कम कटौती की है। बिहार सरकार ने पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये 30 पैसे और डीजल की कीमत पर वैट में 1 रुपये 90 पैसे की कटौती की है। इस कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर, मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल सबसे महंगा 112.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.40 रुपये प्रति लीटर, पटना में पेट्रोल 107.92 रुपये और डीजल 93.10 रुपये प्रति लीटर, बेंगलुरू में पेट्रोल 107.64 रुपये और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर पर है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 101.29 रुपये और डीजल 87.31 रुपये प्रति लीटर पर है। देश में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुकी थी, लेकिन उत्पाद शुल्क में कमी किये जाने से अब यह 105 रुपये प्रति लीटर से नीचे आ गया है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह