कश्मीर में 2 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

हथियार और गोला-बारूद बरामद किया

कश्मीर में 2 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण
कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जम्मू। कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में शामिल 2 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

मुठभेड़ तब शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान की शुरु किया। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस