तमिलनाडु में 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर

च्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े

तमिलनाडु में 3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर
बम की धमकी के कारण स्कूलों में उस समय तनाव की स्थिति हो गयी, जब चिंतित अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े। 

इरोड। तमिलनाडु में इरोड और तिरुचिरापल्ली जिलों के 3 निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से पुलिस और अभिभावकों में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इरोड के सेनापतिपलायम, चेट्टीचवाडी और तिरुचिरापल्ली के कल्लिकुडी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को सुबह एक ईमेल मिला, जिसमें धमकी दी गई थी कि संस्थानों में बम विस्फोट हो सकते हैं। इसके बाद स्कूलों को खाली करा लिया गया और छात्रों को उनके घर भेज दिया गया। बम की धमकी के कारण स्कूलों में उस समय तनाव की स्थिति हो गयी, जब चिंतित अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की ओर दौड़ पड़े। 

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) कर्मियों और खोजी कुत्तों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्कूलों में पहुंचे और गहन तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम की धमकी वाले मेल की जांच शुरू कर दी गयी है। साइबर क्राइम ङ्क्षवग पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और इंटरनेट प्रोटोकॉल पते को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है, जहां से स्कूलों को मेल भेजा गया है।

 

Tags: bomb

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) जयपुर में 'इंडियन आर्ट ऑन द ग्लोबल स्टेज' विषय पर कला संवाद आयोजित हुआ। डॉ. नन्द...
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर
ट्रैक पर न पहुंच जाए वन्यजीव , दरा में रेलवे लाइन के किनारे बढ़ाई निगरानी
अब भैंसरोडगढ़ सेंचुरी में तैयार होगी टाइगर की फूड चेन