राज्यसभा में सांसदों ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा : प्रदूषण के ऊंचे स्तर पर व्यक्त की चिंता, लोगों के स्वास्थ्य को हो रहा खतरा

ओडिशा से बीजू जनता दल की सांसद सुलता देव ने कहा 

राज्यसभा में सांसदों ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा : प्रदूषण के ऊंचे स्तर पर व्यक्त की चिंता, लोगों के स्वास्थ्य को हो रहा खतरा

राज्यसभा में सांसदों ने दिल्ली और आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण पर चिंता जताई। बीजेडी की सुलता देव ने AQI 400 पार होने और स्वास्थ्य पर असर बताया। कांग्रेस के रंजीत रंजन ने प्रदूषण के लिए सभी पक्षों को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा के सुभाष बरला ने ई-कचरे और इसके ज्वलन से उत्पन्न जहरीली गैसों का मुद्दा उठाया।

नई दिल्ली। राज्यसभा में कई सदस्यों ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया और राष्ट्रीय राजधानी तथा आसपास के शहरों में वायु प्रदूषण के ऊंचे स्तर पर चिंता व्यक्त की। ओडिशा से बीजू जनता दल की सांसद सुलता देव ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि यहां लोगों के स्वास्थ्य को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के दलों ने लोकसभा चुनाव के समय Þ400 पारÞ का जो नारा दिया था वह दिल्ली में सफल हो गया है, यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार 400 के पार है। उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण और विकास जरूरी है, लेकिन उद्योग लगाने के लिए पेड़ काटना जरूरी नहीं है।

उन्होंने कहा कि जाड़े में देश के दूसरे शहरों की तुलना में दिल्ली में फेफड़ें से जुड़ी बीमारी की दवाओं की बिक्री 14 प्रतिशत ज्यादा होती है। यह दिखाता है कि यहां प्रदूषण के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। छोटे बच्चे भी अस्थमा की बीमारी का शिकार हो रहे हैं।

कांग्रेस की रंजीत रंजन ने प्रदूषण के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों को एक समान जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश के 60 प्रतिशत जिले प्रदूषण की चपेट में हैं। पहले दिवाली के बाद की सर्दी गुदगुदाती थी, लेकिन अब डॉक्टर दिवाली के बाद दिल्ली छोड़ देने की सलाह देते हैं। लेकिन हर व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं होता है। लोग प्रदूषण के कारण अपने घरों में बैठने के लिए मजबूर हैं, उनमें गुस्सा है। खिलाड़ी जॉगिंग के लिए नहीं जा पा रहे हैं, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।

हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सुभाष बरला ने ई-कचरे का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश में हर साल 50 लाख टन ई-कचरा पैदा होता है। घरों से निकलने वाला ई-कचरा कहीं भी फेंक दिया जाता है। इनके भीतर रासायनिक प्रतिक्रिया से जहरीले पदार्थ उत्पन्न होते हैं। ई-कचरे को लोग खुले में जलाते हैं जिससे जहरीली गैस निकलती है। 

Read More दिल्ली विधानसभा में जोरदार हंगामें के बाद कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित, आप के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 

Read More बच्चे को नागवार गुजरी मां की डांट : घर में ही दे दी जान, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना