राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट 

राहुल गांधी ने इंडिगो संकट के लिए सरकार की नीति को जिम्मेदार ठहराया

राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट 

राहुल गांधी ने इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने और देरी को सरकार की “एकाधिकार नीति” का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि इस मॉडल की कीमत आम यात्रियों को चुकानी पड़ रही है, क्योंकि लगातार उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। राहुल ने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की जरूरत पर जोर देते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के विभिन्न हिस्सों से उड़ानों के रद्द होने तथा देरी के कारण हवाई यात्रियों की परेशानी और इंडिगो एयरलाइंस की विफलता को सरकार की एकाधिकार नीति का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि इस संकट के बुनियाद सरकार की एकाधिकार की नीति में है और सरकार की इस नीति को अपनाने के कारण ही इंडिगो के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इंडिगो की विफलता सरकार के एकाधिकार मॉडल की कीमत है। एक बार फिर, इसकी कीमत आम भारतीयों को चुकानी पड़ रही है जिसके कारण विमान सेवाओं में देरी हो रही है और उड़ानें एक के बाद एक करके रद्द की जा रही हैं।

उन्होंने विमान यात्रियों की इस लाचारी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि भारत हर क्षेत्र में निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का हकदार है। मैच फिक्सिंग करने वाली एकाधिकार की नीति ठीक नहीं है। गौरतलब है कि, इंडिगो की उड़ाने पायलटों को ज्यादा आराम देने जैसे नये नियमों के कारण प्रभावित हुई है और कई उड़ानों को रद्द करना पड़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा