आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाया देश में दंगे कराने का अरोप
आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि देश में दंगे हो रहे हैं
आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर देश में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर बुलडोजर चला दो पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर देश में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर बुलडोजर चला दो पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे। आप की प्रवक्ता एवं विधायक आतिशी ने ट्वीट कर कहा कि देश में दंगे हो रहे हैं। ये सभी दंगे भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, भाजपा मुख्यालय पर बुलडोजर चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे।
गृह मंत्री अमित पर देश में दंगे और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा की उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए, ताकि पूरे देश में दंगे फसाद रुक सके। आतिशी ने कहा कि जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने की बात क्यों की गयी, जबकि पंद्रह साल से निगम में भाजपा का शासन है, तो यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Jul 2026 10:25:37
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...

Comment List