भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, पांडा को असम का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

तमिलनाडु और असम के लिए बीजेपी चुनाव प्रभारी नियुक्त

भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु, पांडा को असम का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तमिलनाडु में पीयूष गोयल और असम में बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी बनाया है। दोनों राज्यों में सह-चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तमिलनाडु और असम में विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए क्रमश: पीयूष गोयल और बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मदद के लिए कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागर विमानन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 

असम के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी सांसद पांडा के सहयोग के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती दर्शना बेन जरदोश सह-चुनाव प्रभारी नियुक्त की गयी हैं। बता दें कि तमिलनाडु और असम की विधानसभाओं का पांच वर्ष का कार्यकाल अगले साल मई में समाप्त हो रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत