उत्तर प्रदेश में 2 स्कूटी में धमाका : ब्लास्ट से दुकान तहस-नहस, डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी हो गई

उत्तर प्रदेश में 2 स्कूटी में धमाका : ब्लास्ट से दुकान तहस-नहस, डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज
कानपुर में मेस्टन रोड पर स्कूटी में धमाका। दुकान के भीतर रखे सामान बाहर गिरे। दुकान ब्लास्ट से तहस-नहस। डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज। धमाके में आठ लोग घायल। विस्फोट कारण का पता नहीं। इलाके में अफरा-तफरी।  

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेस्टन रोड पर सड़क किनारे खड़ी 2 स्कूटी में धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान के भीतर रखे सामान बाहर आकर गिर गए और दुकान ब्लास्ट से तहस-नहस हो गई। धमाके की आवाज एक से डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस धमाके में आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के वास्तविक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी हो गई।  

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सीपी कानपुर रघुबीर ने कहा कि दोनों स्कूटी के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि विस्फोट पटाखों के कारण हुआ। यदि किसी प्रकार का एक्सप्लोसिव इस्तेमाल हुआ होता तो स्कूटी का आगे का हिस्सा पूरी तरह उड़ जाता और आसपास की दीवारें भी क्षतिग्रस्त होतीं। अधिकारियों ने बताया कि जांच के पूरा होने के बाद ही विस्फोट के असली कारण का खुलासा होगा। धमाके के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Tags: blast

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने खाद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश, मुख्य सचिव ने खाद आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर
रबी फसलों के लिए किसानों को समय पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने उर्वरक आपूर्ति...
राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं, जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये
विदेशी निवेशकों की बंपर खरीदारी से रुपये में तूफानी तेजी, 7 महीने के शिखर पर पहुंचा भाव
महिला सशक्तीकरण और जनजातीय विकास सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री 
सफाई व्यवस्था पर महापौर की नजर, गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर 9 हजार का चालान 
संसद का सत्र कब से? सांसद ने उपराष्ट्रपति को लिखा पत्र
कांग्रेस ने भाजपा का सुपड़ा साफ किया, पूरे देश को मिला संदेश : सचिन पायलट