तेलंगाना में मंत्रिमंडल का विस्तार : अजहरुद्दीन बने राज्य मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ 

अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय के पहले मंत्री होंगे

तेलंगाना में मंत्रिमंडल का विस्तार : अजहरुद्दीन बने राज्य मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को राज्य मंत्री बनाया गया। राजभवन में राज्यपाल जीश्नु देव वर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई। अजहरुद्दीन रेवंत सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय के पहले मंत्री हैं। अब मंत्रिमंडल में कुल 16 मंत्री हो गए हैं। अजहरुद्दीन को विभाग आवंटन बाकी है।

खम्मम। तेलंगाना मंत्रिमंडल के हुए विस्तार में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन को शामिल किया गया। राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को राज्यपाल जीश्नु देव वर्मा ने उन्हें राज्य मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी इस मौके पर मौजूद थे।

अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदाय के पहले मंत्री होंगे। तेलंगाना में लगभग 21 महीने पुराने रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार है। इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ, मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। तेलंगाना विधानसभा में 119 विधायक हैं।

अजहरुद्दीन को अभी विभाग आवंटित नहीं किया गया है। वह 2023 में तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार से पराजित हो गए थे। वह उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

 

Read More एनएचएआई ने की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत  : राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल पर 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात, संचालकों ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

Read More अवैध भूमि पट्टा वितरण मामला: मेघायल सीएम कॉनराड संगमा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच शुरू

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला