बागपत में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्ची समेत पांच की मौत, 27 घायल; गोगामेड़ी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए दिए मुफ्त इलाज के निर्देश

बागपत में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्ची समेत पांच की मौत, 27 घायल; गोगामेड़ी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
उत्तर प्रदेश के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 27 गंभीर रूप से घायल हो गए। बदायूं निवासी ये सभी लोग राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे।

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब 1 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव टोल के बीच श्रद्धालुओं से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक साल की बच्ची सहित पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस जानकारी के अनुसार, कैंटर में सवार सभी लोग बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के अल्हापुर गांव के रहने वाले हैं। ये सभी राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित गोगामेड़ी मंदिर (बागड़ धाम) की यात्रा कर वापस लौट रहे थे। पिकअप में क्षमता से अधिक करीब 32 लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने बताया कि शुरुआत में टायर फटने की बात सामने आई थी, लेकिन घायल कुंवरपाल और चालक ने बताया कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनके कैंटर में टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी कई बार पलट गई। हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे,  अचानक तेज धमाके के साथ चीख-पुकार मच गई। देर रात में ही पुलिस ने सभी घायलों को खेकड़ा और बागपत के जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट मुकेश कुमार ने बताया कि 18 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि 3 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुःख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के निःशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है और परिजनों को फोन से सूचना दे दी गई है। पुलिस ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9454417383 जारी किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सपा के नीले रंग अपनाने पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- रंग बदलने से पुराने राजनीतिक दाग नहीं मिटेंगे सपा के नीले रंग अपनाने पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- रंग बदलने से पुराने राजनीतिक दाग नहीं मिटेंगे
समाजवादी पार्टी द्वारा अपने नेताओं व फ्रंटल संगठनों के लिए नीले रंग को तवज्जो देने पर भाजपा ने कड़ा हमला...
राजस्थान रोडवेज में सिविल डिफेंस परिचालकों की आय पर सख्ती, 15 दिन में होगी आय की समीक्षा
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
इसरो का निजीकरण नहीं, उन्नत मिशनों पर रहेगा फोकस, स्टार्टअप की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
बागपत में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर पलटा, एक बच्ची समेत पांच की मौत, 27 घायल; गोगामेड़ी से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
यमन में भीषण संघर्ष, 100 से ज्यादा सैनिक मारे और घायल; हूती विद्रोहियों के खिलाफ सेना ने कई इलाकों पर कब्जा जमाया
गाइड, स्थानीय परिवहन और पारंपरिक कला से जुड़े लोगों को मिलेगा प्रोत्साहन, हवेलियों को वैश्विक पहचान