रिपब्लिक डे से पहले 7 दिन चलेगी चीलों की चिकन पार्टी, दिल्ली सरकार ने किए खास इंतजाम

दिल्ली सरकार और वायुसेना ने एक अनोखा प्लान तैयार किया 

रिपब्लिक डे से पहले 7 दिन चलेगी चीलों की चिकन पार्टी, दिल्ली सरकार ने किए खास इंतजाम

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आसमान में विमानों की उड़ान को सुरक्षित रखने के लिए दिल्ली सरकार और वायुसेना ने चीलों को चिकन खिलाने की योजना बनाई है। 15 से 26 जनवरी तक 1,275 किलो बोनलेस चिकन 20 संवेदनशील क्षेत्रों में डाला जाएगा, ताकि चीलें विमान के रास्ते से दूर रहें। पहली बार भैंस के मांस की जगह चिकन का उपयोग हो रहा है।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना और हैरतअंगेज करतबों के बीच कोई खलल न पड़े, इसके लिए दिल्ली सरकार और वायुसेना ने एक अनोखा प्लान तैयार किया है। इस साल आसमान के असली राजा यानी चीलों को विमानों के रास्ते से दूर रखने के लिए उन्हें दावत दी जाएगी। 26 जनवरी की परेड में विमानों की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली वन विभाग 1,275 किलो बोनलेस चिकन का इस्तेमाल करेगा। इस योजना का मकसद चीलों को उनके पसंदीदा भोजन के जरिए खास ठिकानों पर रोके रखना है, ताकि वे उड़ते हुए विमानों के फ्लाईपास्ट कॉरिडोर में न आएं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल यह अभ्यास भारतीय वायुसेना के साथ तालमेल बिठाकर किया जाता है।

पहली बार भैंस मीट की जगह चिकन का इस्तेमाल :

खास बात यह है कि इस साल पहली बार भैंस के मांस की जगह चिकन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 15 से 26 जनवरी के बीच शहर के 20 अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में यह एक्सरसाइज की जाएगी।

 लाल किला और जामा मस्जिद जैसे 20 इलाके चिह्नित चीलों को रिझाने के लिए लाल किला, जामा मस्जिद, मंडी हाउस, दिल्ली गेट और मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट जैसे इलाकों को चुना गया है, जहां चीलों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। इन जगहों पर चीलों को चिकन के छोटे टुकड़े (20-30 ग्राम) फेंके जाएंगे ताकि वे जमीन के करीब रहें और ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों के लिए खतरा न बनें।

Read More लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन

मीट की सप्लाई 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच सात दिनों में की जाएगी, जिसमें 15, 18, 19, 20, 23 और 25 जनवरी को हर दिन 170 किलोग्राम और 22 जनवरी को 255 किलोग्राम की ज्यादा मात्रा में सप्लाई होगी।

Read More  भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका