ब्रह्मपुत्र के जरिए भारत के खिलाफ एक बार फिर साजिश रच रहा चीन, जवाब दें मोदी : कांग्रेस

देश की सुरक्षा का सवाल है 

ब्रह्मपुत्र के जरिए भारत के खिलाफ एक बार फिर साजिश रच रहा चीन, जवाब दें मोदी : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि चीन भारत के खिलाफ एक बार फिर साजिश रच रहा है और ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि चीन भारत के खिलाफ एक बार फिर साजिश रच रहा है और ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बना रहा है। इसके बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने एक बयान में कहा है कि ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाए जा रहे इस बांध के कारण चीन का नदी के बहाव पर पूरी तरह से कब्जा हो जाएगा। चीन इस बांध का इस्तेमाल भारत के खिलाफ वाटर बम की तरह कर सकेगा।

पार्टी ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट किया कि चीन इस बांध के जरिए बड़ी मात्रा में पानी छोड़कर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ ला सकता है। वहीं ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोककर, पूर्वोतर राज्यों में सूखे जैसे हालात पैदा कर सकता है और इससे वह पूर्वोत्तर राज्यों की सिंचाई और बिजली उत्पादन पर भी असर डाल सकेगा।

कांग्रेस ने सवाल किया कि मोदी सरकार इस गंभीर खतरे पर खामोश क्यों है। चीन से इस बांध से जुड़ी सारी जानकारी क्यों नहीं मांगी जा रही है। चीन सरेआम भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा है, लेकिन कभी चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले मोदी के मुंह से एक भी शब्द क्यों नहीं निकल रहा है। ये देश की सुरक्षा का सवाल है और प्रधानमंत्री को इस बारे में जवाब देना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी एमजेआरपी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने किया गांधी वाटिका में शैक्षणिक भ्रमण : गांधी के जीवन दर्शन, सत्य, प्रेम और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों से रूबरू हुए विद्यार्थी
एमजेआरपी के व्यूजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने सेंट्रल पार्क स्थित गांधी वाटिका संग्रहालय का ज्ञानवर्धक शैक्षणिक दौरा किया।
जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं