सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार

3 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर संयंत्र पूरी तरह मुफ्त

सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत मंडपम में भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजधानी की प्रत्येक छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने का संकल्प जताया। उन्होंने बताया कि अब तक करीब एक लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत तीन किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त लगाए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी की हर छत को सौर ऊर्जा का स्रोत बनाने और दिल्ली को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन एवं एक्सपो के सोलर प्लेनरी सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में अब तक लगभग एक लाख लोगों ने सौर ऊर्जा अपनाने के लिए पंजीकरण कराया है, जो इस दिशा में लोगों के बढ़ते विश्वास और जागरूकता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दिल्ली सरकार भी केंद्र के साथ मिलकर राजधानी को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दिल्ली सरकार इस योजना को आगे बढ़ाते हुए लोगों को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत दिल्ली में तीन किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त लगाए जा रहे हैं, जबकि इससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी के हर घर में सौर ऊर्जा का उपयोग हो, परिवारों को बिजली के बिल में राहत मिले और दिल्ली सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा केवल तकनीकी पहल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक परिवार की जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि भारत नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन जैसे आयोजन स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें देश-दुनिया के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के लोगों का एक मंच पर आना इस क्षेत्र में सहयोग और नई संभावनाओं को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में मिलकर आगे बढ़ रही है और दिल्ली सरकार भी ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी।

Read More अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज, फिर जाना होगा जेल

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर लगभग 40 स्थानों पर सरकारी जमीनें और हेरिटेज संपत्तियां औने-पौने...
राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में चमके महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, मनीषा और अजय सम्मानित
बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लगा नोट एक्सचेंज मेला, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के
सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार
सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां!
धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार पेश किए गिफ्ट कॉइन एन्वलप, 999 शुद्धता के 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्कों की मिलेगी रेंज