सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े

आईजीएल ने सीएनजी के दाम बढ़ाएं

सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़े
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घरेलू पीएनजी के दाम बढ़ाएं

नई दिल्ली।  देश में सीएनजी वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड(आईजीएल) ने गुरुवार को वाहनों में ईधन के रूप में इस्तेमाल होने वाली कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के दाम एक रुपए से बढ़ा दिए है। कंपनी द्वारा की गयी यह बढोतरी आज से लागू कर दी गयी है। सीएनजी के दाम में इस इजाफे से राजधानी दिल्ली में नयी कीमत 59.01 रुपए प्रति किलोग्राम हो गयी है। एक रुपए की बढोतरी से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमत 61.58 रुपए, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 66.26 रुपए, गुरुग्राम में 67.68 रुपए, रेवाड़ी में 69.48 रुपए, करनाल और कैथल में 67.68 रुपए, कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 70.82 रुपए तथा अजमेर, पाली और राजसामंद में 69.31 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं।

आईजीएल ने आज ही घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के दाम एक रुपए की बढोतरी के साथ नयी कीमत जारी कर दी है। पीएनजी के दामों में बढोतरी के साथ दिल्ली में इसकी कीमत 36.61 रुपए प्रति एससीएम हो गयी है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में यह 35.86 रुपए प्रति एससीएम के दाम से ग्राहकों को प्रदान की जाएगी।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां कच्चे तेल की कीमत लगातार उतार-चढ़ाव के बीच 100 डॉलर से ऊपर चल रही है। वहीं देश में भी ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में बढोतरी हुयी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम ई-बस सेवा योजना देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव का...
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद
ट्रम्प का अगला दांव : ईरान से लौटते समय क्यूबा रुकेंगे, 50 गज दूर जहाज रोकने की बात क्यों?
चांदपोल हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ,मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू