दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?

दिल्ली में जुटेगी देशभर की ताकत

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इंदिरा भवन में लगातार दूसरे दिन बैठक कर रणनीति पर मंथन हुआ। पार्टी का दावा है कि महारैली में देशभर से 10 लाख लोग जुटेंगे। कांग्रेस इसे कथित वोट चोरी के खिलाफ अभियान का बड़ा पड़ाव बता रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को लगातार दूसरे दिन बैठक की। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार शनिवार को  इंदिरा भवन में विभिन्न अग्रिम संगठनों और विभागों के अध्यक्षों तथा प्रभारियों के साथ बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और कांग्रेस की छात्र इकाई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई नेता मौजूद थे।

इससे पहले महारैली की तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया था। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र ङ्क्षसह तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ भी तैयारियों की समीक्षा की गई थी।

कांग्रेस ने दावा किया है कि एक नवंबर को होने वाली इस महारैली में देशभर से 10 लाख लोग शामिल होंगे। पार्टी इसे कथित वोट चोरी के खिलाफ अपने अभियान का अहम पड़ाव बता रही है।

 

Read More शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,484 अंक टूटा, निवेशकों के 5.30 लाख करोड़ रुपये डूबे

Read More नेपाल के विकास के लिए भारत देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन शाह की वार्ता में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर

Read More UP में केमिकल फैक्ट्री में धमाकों का तांडव : 100 फीट उठीं लपटें, दहल उठा पूरा इलाका

 

 

 

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान