‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद

जनहित याचिका दायर करने पर भी होगा मंथन

‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद
फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ के टीजर में चिकित्सकों और अस्पतालों के कथित नकारात्मक चित्रण तथा स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा को दिखाए जाने पर चिकित्सा जगत में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। राष्ट्रीय आईएमए ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है।

जोधपुर। फिल्म ‘सूर्या–अंत से आरंभ तक’ के टीजर में चिकित्सकों और अस्पतालों के कथित नकारात्मक चित्रण तथा स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा को दिखाए जाने पर चिकित्सा जगत में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर ने इसे चिकित्सकों की प्रतिष्ठा, सुरक्षा और डॉक्टर-मरीज के बीच विश्वास को प्रभावित करने वाला गंभीर मुद्दा बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई और जनहित याचिका दायर करने की संभावनाएं तलाश रहा है। आईएमए सचिव डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि राजस्थान आईएमए ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को पत्र भेजकर विवादित दृश्यों की निष्पक्ष समीक्षा, आपत्तिजनक सामग्री में संशोधन और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के महिमामंडन पर रोक लगाने की मांग की है।

राष्ट्रीय आईएमए ने भी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया है। आईएमए जोधपुर अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने कार्यकारिणी सदस्यों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर विरोध की ठोस रणनीति तैयार करने का आह्वान किया। वहीं डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. संजय मकवाना और डॉ. एन.एम. मेहता ने निर्माता-निर्देशक के खिलाफ कानूनी विकल्प तलाशने तथा फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की संभावना पर विधिक राय लेने का सुझाव दिया। डॉ. आर.के. बेहरा, डॉ. रामकिशन सोनी, डॉ. मुरलीधर पालीवाल, डॉ. लवलीन जनेवजा और डॉ. विजय बलानी ने भी विरोध का समर्थन किया। डॉ. जैन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कथित अनैतिक आचरण के आधार पर पूरे चिकित्सा समुदाय को अविश्वसनीय दिखाना उचित नहीं है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम ई-बस सेवा योजना देश के शहरी परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव का...
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद
ट्रम्प का अगला दांव : ईरान से लौटते समय क्यूबा रुकेंगे, 50 गज दूर जहाज रोकने की बात क्यों?
चांदपोल हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी ,मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू