मध्य प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना, अब तक 29 लोगों की हो चुकी है मौत, जांच के आदेश

दूषित पेयजल पर सियासी घमासान

मध्य प्रदेश में पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस ने फिर साधा सरकार पर निशाना, अब तक 29 लोगों की हो चुकी है मौत, जांच के आदेश

इंदौर के दूषित पेयजल मामले में एक और मौत के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा। हाईकोर्ट ने स्वतंत्र आयोग से जांच के आदेश दिए, सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे नेतृत्व।

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल मामले से जुड़ी एक और व्यक्ति की मौत के बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर फिर से हमला बोला है। सिंघार ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 29वीं मौत हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार आज भी झूठे दावों और कागजी रिपोर्टों में उलझी है। नाले जैसे गंदे पानी को 'शुद्ध' बताकर जनता को ठगा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार तुरंत साफ पेयजल की ठोस व्यवस्था करे और इस 'जलहत्याकांड' की जिम्मेदारी ले। इसी बीच मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने इस संबंध में जारी किए गए अपने आदेश में कहा कि दूषित पेयजल के इस मामले में स्वतंत्र और निष्प्क्ष आयोग से जांच कराया जाना आवश्यक है। इस फैसले के बाद अब इस मामले में न्यायिक जांच होगी। न्यायिक जांच के लिए बनाए गए आयोग का नेतृत्व सेवानिवृत न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता करेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला; 'वोट के बदले कैश' का लगाया आरोप, शासन-प्रशासन का काम ठप और चुनावी घबराहट का संकेत  कर्नाटक उपचुनाव: भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला; 'वोट के बदले कैश' का लगाया आरोप, शासन-प्रशासन का काम ठप और चुनावी घबराहट का संकेत 
कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस पर उपचुनावों में धनबल के इस्तेमाल का गंभीर आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता नारायणस्वामी ने...
ईरान वॉर पर एंटोनियो गुटेरेस का साफ संदेश : मौत और विनाश का यह सिलसिला अब रुकना चाहिए; युद्ध जितना खिंचेगा, मानवीय पीड़ा उतनी बढ़ेगी
मुख्य सचिव का आरयूएचएस हॉस्पिटल दौरा : एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में विकसित आरयूएचएस अस्पताल, चिकित्सा सुविधाओं के उन्नय की दिशा में बड़ा कदम
कांग्रेस ने की त्रिपुरा के चुनावी एडीसी क्षेत्रों में सीएपीएफ की तैनाती की मांग: प्रदेश में राजनीतिक हिंसा में वृद्धि, कानून-व्यवस्था बिगड़ने का लगाया आरोप
उपनिरीक्षक (एसआई) पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 : सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, आरपीएससी की प्रक्रिया पर टिकी अभ्यर्थियों की नजर
मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच ज़रीफ ने की शांति की अपील: ट्रंप की लापरवाह आक्रमकता का​ दिया हवाला, अमेरिका प्रतिबंध हटा ले, तो ईरान फिर खोल देगा होर्मुज जलडमरूमध्य
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : AIMIM ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली सूची, टीएमसी की बढ़ी मुश्किलें; चुनावी रण में ओवैसी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प